---Advertisement---

Ram Mandir Security: पुलिस व्यवस्था नहीं इस आधुनिक टेक्नोलॉजी से की जाएगी राम मंदिर की सुरक्षा, जानें क्या है पूरा प्लान

उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने बताया है कि जल्द ही आधुनिक टेक्नोलॉजी से बने सिक्योरिटी सिस्टम का प्रयोग कर अयोध्या में बन रहे सुरक्षा का ध्यान दिया जाएगा।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अप्रैल 10, 2023 4:20 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ram Mandir Security: भगवान श्री राम के भव्य मंदिर बनने का काम बड़े ही तेजी से चल रहा है। केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार यह चाहती है कि इस मंदिर का काम लोकसभा चुनाव से पहले खत्म हो जाए। पीएम मोदी भी यह चाहते हैं कि लोकसभा चुनाव के समय यह मंदिर भक्तों के लिए खुला रहे। ऐसे में इस मंदिर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस यहां पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम करने जा रही है। यहां पर पुलिस के लोग नहीं बल्कि आधुनिक टेक्नोलॉजी से बने सिक्योरिटी सिस्टम के द्वारा लोगों के सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा। इस बात की जानकारी उत्तर प्रदेश के डीजीपी राम कुमार विश्वकर्मा ने दी है। मीडिया से बात करते हुए डीजीपी ने बताया है कि इस पूरे सिस्टम को लगाने के लिए लगभग 77 करोड़ की लागत लगेगी।

डीजीपी राम कुमार विश्वकर्मा ने दी ये जानकारी

डीजीपी राम कुमार विश्वकर्मा लगातार प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को ठीक करने में लगे हुए हैं। ऐसे में उन्होंने अयोध्या में बन रहे भगवान राम के मंदिर की सुरक्षा साथ ही यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा आधुनिक टेक्नोलॉजी से बने सिस्टम के माध्यम से करने की बात कही है। रविवार को अयोध्या पहुंचे डीजीपी राम कुमार विश्वकर्मा ने जिले की कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की है। इसके बाद वहां पुलिस के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगले साल तक मंदिर बनाकर तैयार हो जाएगा और काफी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आएंगे ऐसे में उनकी सुरक्षा का ध्यान रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़ें: CM Bhagwant Mann ने जारी किया Video Message, बोले- ‘पंजाब सेफ हाथों में है’

ये है आधुनिक टेक्नोलॉजी

डीजीपी ने बताया कि देश में लगातार नई – नई टेक्नोलॉजी लगाई जा रही है। ऐसे में अयोध्या में भी जल्द ही 77 करोड़ के एक आधुनिक टेक्नोलॉजी लगवाई जा रही है। इसके अलावा भी अन्य कई हाईटेक चीजों को यहां पर लगाया जाएगा। नई टेक्नोलॉजी के बारे में डीजीपी राम कुमार विश्वकर्मा ने बताते हुए कहा है कि अयोध्या में सुरक्षा के लिए ‘ वाच टॉवर’ बनाए जाएंगे। इसके साथ – साथ सुरक्षा के लिए सर्विलांस, एक्स-रे मशीन जैसी कई हाईटेक मशीनों को ख़रीदा जाएगा।

ये भी पढ़ें: Karnataka Elections: कांग्रेस के 124 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, खड़गे के बेटे को मिला टिकट…देखें पूरी लिस्ट

 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026