---Advertisement---

Ghaziabad News: गाजियाबाद के लिए वरदान साबित हो रहा रैपिड रेल, रियल एस्टेट में उछाल, अभी और बढ़ेंगे दाम!

Ghaziabad News: रैपिड रेल की घोषणा के बाद से ही गाजियाबाद और इससे जुड़े स्थानों के रियल एस्टेट यानी जमीन की कीमतों में जोरदार इजाफा देखा जा रहा है। उम्मीद जाताई जा रही है की आने वाले समय में जमीनों के दामों में अभी और इजाफा होगा।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अक्टूबर 26, 2023 3:47 अपराह्न

RAPID RAIL
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: देश की पहली रीजनल रैपिड रेल नमो भारत के पहले फेज का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जा चुका है। पहले फेज के 17 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर यह ट्रेन चलाई जा रही है, जो साहिबाबाद से दुहाई के बीच चल रही है। खास बात यह है कि इस ट्रेन के आने की घोषणा के बाद से गाजियाबाद और इससे जुड़े स्थानों के रियल एस्टेट यानी जमीन की कीमतों में जोरदार इजाफा देखने को मिला है।

जमीनों के दामों में उछाल

वसुंधरा, वैशाली और राजनगर एक्सटेंशन के साथ-साथ कई स्थानों पर जमीन के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जैसे-जैसे रैपिड रेल के रूट का दायरा बढ़ेगा, वैसे जमीन और प्रॉपर्टी के दाम और बढ़ते जाएंगे। प्रॉपर्टी के व्यवसाय से जुड़े लोगों के मुताबिक, जब से रैपिड रेल की घोषणा हुई है, तब से लेकर अब तक इन जगहों पर प्रॉपर्टी के दाम 20 फीसदी तक बढ़ चुके हैं। रैपिड रेल पूरी तरह से दिल्ली से मेरठ रोड पर संचालित होने के बाद इसके दाम और ज्यादा बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही है।

कहां कितने बढ़े दाम

2021 में राजनगर एक्सटेंशन में प्रॉपर्टी के रेट 3300 प्रति वर्गफीट पर थे, जो सितंबर 2023 तक बढ़कर 3900 प्रति वर्गफीट हो गए हैं। इसी तरह वसुंधरा के प्रॉपर्टी रेट 5200 से बढ़कर 6200 प्रति वर्गफीट तक चले गए हैं। वैशाली में प्रॉपर्टी के रेट 5150 रुपए प्रति वर्गफीट पर थे, जो सितंबर 2023 तक बढ़कर 6100 प्रति वर्गफीट पर चले गए हैं। इस रूट पर राजनगर एक्सटेंशन, वसुंधरा, वैशाली और एनएच 24 को इस रैपिड रेल रूट का सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

जून 21, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 21, 2026

Lucknow Viral Video

जून 21, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 20, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 20, 2026

Rain Alert 20 June 2026

जून 19, 2026