ग्रामीण इलाकों से शहरों तक सड़कों का जाल! CM Yogi Adityanath ने 9 वर्षों में ऐसे बदली UP की तस्वीर; खुले अवसरों के द्वार

CM Yogi Adityanath के नेतृत्व वाली यूपी सरकार ने 9 वर्षों में प्रदेश की तस्वीर बदली है। सूबे में ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक में सड़कों का जाल बिछा है जिससे संभावनाओं के द्वार खुले हैं।

CM Yogi Adityanath

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

CM Yogi Adityanath: यूपी में कनेक्टिविटी को जबरदस्त इजाफा मिला है। एक्सप्रेसवे से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में बनने वाली सड़कों ने सूबे की तस्वीर बदली है। वर्ष 2017 में यूपी की सत्ता में आए सीएम योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल को 4 वर्ष पूरे हो गए। इस प्रकार योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री के रूप में अपना 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया है।

इन 9 वर्षों में यूपी के विभिन्न हिस्सों में 27951 किमी रोड का चौड़ीकरण हुआ है। ग्रामीण इलाकों की बात करें तो योगी सरकार ने अब तक 35433 किमी रोड का निर्माण कराया है। इससे इतर कई एक्सप्रेसवे यूपी की तस्वीर बदलते हुए संभावनाओं के द्वार खोल रहे हैं। यूपी की बड़ी आबादी इन संभावनाओं का लाभ उठाते हुए स्वरोजगार के तमाम माध्यमों को रफ्तार दे रही है।

यूपी CM Yogi Adityanath के नेतृत्व में बिछा सड़कों का जाल! 

प्रदेश में बीजेपी सरकार के 9 वर्षों का कार्यकाल पूरा हो गया है। 2017 से 2026 तक सरकार द्वारा ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक में सड़कों का जाल बिछाया गया है। आंकड़ों की मानें तो यूपी सरकार ने इस समयावधि में 27951 किमी रोड का चौड़ीकरण किया है। ग्रामीण इलाकों में 35433 किमी रोड भी बने हैं। यूपी के विभिन्न हिस्सों में 5 एक्सप्रेसवे संचालित हैं।

सरकार ने 10 एक्सप्रेसवे को प्रस्तावित किया है जिन पर निकट भविष्य में काम किया जाना है। वहीं 5 ऐसे एक्सप्रेसवे हैं जो निर्माणाधीन हैं। इन एक्सप्रेसवे को बनाने का काम तेजी से चल रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार की कोशिश है कि यूपी में सड़कों का जाल बिछाकर कनेक्टिविटी को एक नई ऊंचाई दी जाए। इस प्रयास ने प्रदेश की तस्वीर बदल दी है।

कनेक्टिविटी को मिली तगड़ी रफ्तार ने खोले अवसरों के द्वार

सूबे में कनेक्टिविटी को तगड़ी रफ्तार मिली है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से गुजरने वाले एक्सप्रेसवे ने आसपास के इलाकों की तस्वीर बदल दी है। एक्सप्रेसवे के किनारे तमाम व्यवसायिक प्रतिष्ठानें लोगों के लिए संभावनाओं के द्वार खोल रही हैं। इससे यूपी की अर्थव्यवस्था भी मजबूत हो रही है। बेहतर कनेक्टिविटी के कारण यूपी निवेशकों की पसंद बन रहा है।

आलम ये है कि बड़े पैमाने पर विदेशी निवेशकों ने प्रदेश में इन्वेस्टमेंट की रुचि दिखाई है। तमाम निवेश धरातल पर देखने को मिल चुके हैं। ये दर्शाता है कि कैसे यूपी में संभावनाओं के द्वार खुल रहे हैं। ग्रामीण इलाकों से शहरों तक लोग बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ उठाकर स्वरोजगार की शुरुआत कर उसे नई ऊंचाई देने का काम कर रहे हैं।

Exit mobile version