---Advertisement---

Noida News: नोएडा में अब एक होंगे तीनों प्राधिकरणों के नियम, किसानों और बिल्डरों को ऐसे होगा फायदा

Noida News: नोएडा वालों के लिए एक बड़ी खबर है। यहां मौजूद तीनों प्राधिकरणों में अब एक नियम लागू होंगे। जिससे किसानों और बिल्डरों को बड़ा फायदा होगा।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 22, 2023 4:43 अपराह्न

Noida News
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: नोएडा वालों के लिए एक बड़ी खबर है। यहां मौजूद तीनों प्राधिकरणों में अब एक नियम लागू होंगे। जिससे किसानों और बिल्डरों को बड़ा फायदा होगा। दरअसल, उत्तर प्रदेश का गौतमबुद्ध नगर भले ही एक जिला हो, लेकिन यहां तीन अगल-अगल प्राधिकरण हैं।

बात चाहे नोएडा प्राधिकरण की हो, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरणकी की या फिर यमुना विकास प्राधिकरण की, एक ही शहर में होते हुए तीनों प्राधिकरणों में अगल-अगल नियम और नीतियां हैं। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा।

अब एक होंगे तीनों प्राधिकरणों के नियम

तीनों प्राधिकरणों की नीतियां अब एक समान होंगी। इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। यह आदेश स्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने दिए हैं। आदेश में कहा गया है की अब किसी भी नीति या नियम को बनाने में तीनों प्राधिकरण के उच्च अधिकारी शामिल होंगे।

जब भी किसी मुद्दे पर कोई नियम बनेगा, तो इस को लेकर एक बैठक की जाएगी, जिसमें तीनों प्राधिकरण के उच्च अधिकारी मौजूद होंगे। सभी अधिकारियों की मंजूरी के बाद ही यहां नियम बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस सुविधा के लागू होने से किसानों और बिल्डरों का बड़ा फायदा होगा।

किसानों और बिल्डरों को ऐसे होगा फायदा

बता दें कि तीनों प्राधिकरणों में नियम अलग होने के चलते, जमीन खरीदने से लेकर जमीन के अधिग्रहण और मुआवजे के अलग-अगल नियम हैं। कहीं किसानों को ज्यादा मुआवजा मिलता है, तो कहीं किसानों के लिए रिजर्व एरिया का दायरा ज्यादा है। जबकि, बिल्डरों और इमारतों के निर्माण को लेकर भी तीनों प्राधिकरणों में अलग-अलग नियम हैं। इन्हीं दिक्कतों को दूर करने के लिए अब यहा बड़ा फैसला लिया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

Vaishali News

मार्च 29, 2026