---Advertisement---

UP Politics: BJP पर बरसे SP प्रमुख अखिलेश यादव, कहा- ‘अपनों के लिए 100 खून माफ, पिछड़े-मुसलमानों पर चल रहा बुलडोजर’

UP Politics: SP प्रमुख अखिलेश यादव एक बार फिर BJP पर बरसे हैं। उन्होंने कहा कि BJP के लिए 100 खून भी माफ है। जबकि, मुसलमानों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 4, 2023 5:54 अपराह्न

UP Politics
Follow Us
---Advertisement---

UP Politics: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव एक बार फिर BJP पर बरसे हैं। रविवार को अपने आजमगढ़ दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव ने भाजपा को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि BJP के लिए 100 खून भी माफ है। BJP से जुड़े लोग कुछ भी कर लें, उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। जबकि, पिछड़े और मुसलमानों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इन दिनों यही हो रहा है, निर्दोष लोगों पर योगी सरकार का बुलडोजर चल रहा है। वहीं, गुनाह करने वालों को छूट मिली हुई है।

नफरत की राजनीति करती है BJP

उन्होंने कहा कि ये सब इनकी रणनीत है। ‘हमारी संस्कृति’ हमे मिलजुल कर रहना सिखाती है, लेकिन ये ऐसा नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि ये लोग नफरत की राजनीति करते हैं और लोगों को आपस में लड़ाते हैं, ताकि इनका फायदा हो सके। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ये लोग सबका साथ, सबका विकास की बाते करते हैं और चुनाव खत्म होने के बाद ये जनता को भूल जाते हैं।

ये भी पढ़ें: Odisha Train Accident: रेलवे प्रशासन के सुस्त रवैये ने ली सैकड़ों लोगों की जान! ‘इंटरलॉकिंग सिस्टम’ पर पहले ही दी गई थी चेतावनी

CM योगी पर साधा निशाना

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देते हुए अखिलेश यादव ने CM पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज देश की पहलवान बेटियां दिल्ली में घरने पर बैठी हैं। वे योन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगा रही हैं। लेकिन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार आज चुप बैठी है। उन्होंने कहा कि CM योगी आज क्यों कुछ नहीं बोले रहे ? मात्र चुनाव और वोट के लिए ही ये नारा दिया गया था। जबकि वास्तविकता बिल्कुल इसके विपरीत है

गठबंधन पर क्या बोले अखिलेश यादव ?

वहीं, अन्य दलों के साथ गठबंधन के सावाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि सभी संगठनों के साथ चर्चा हुई है। फिलहाल एक ही राय बनी है की जो जहां मजबूत है, वहीं चुनाव लड़े। इसका फायदा सभी को होगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन मजबूत हो रहा है और 2024 के लोकसभा चुनाव में ये BJP को कड़ी टक्कर देगा।

ये भी पढ़ें: कौन है Orissa Train Accident का जिम्मेदार ? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026