---Advertisement---

Sambhal Stepwell: चंदौसी में खुदाई के दौरान बावड़ी मिलने पर रानी सुरेंद्र बाला की पोती ने किया बड़ा खुलासा, कहा ‘खेतों में एक बावड़ी थी, जिसके अंदर कमरे..’, जानें डिटेल

Sambhal Stepwell: संभल में मंदिर मिलने के बाद उससे सटे चंदौसी में एक बावड़ी मिली है। बता दें कि यह बावड़ी 250 फीट गहरी बताई जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 22, 2024 6:42 अपराह्न

Sambhal Stepwell
Follow Us
---Advertisement---

Sambhal Stepwell: संभल में अभी 43 साल पुराने मंदिर का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि संभल के सटे चंदौसी में खुदी के दौरान एक बावड़ी मिलने से हडकंप मच गया। क्या डीएम, क्या एसपी सब उसे देखने के लिए मौके पर पहुंच गए। बता दें कि खुदाई के दौरान दौरान प्राचीन बावड़ी मिली है। बावड़ी में 2 कुंए और सीढ़ियां भी मिली हैं। जानकारी के मुताबिक यह बावड़ी 250 गहरी है। वहीं इसे लेकर अब प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है। रानी सुरेंद्र वाला की पोती शिप्रा ने इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Sambhal Stepwell को लेकर रानी सुरेंद्र वाला की पोती ने किया बड़ा खुलासा

Sambhal Stepwell मिलने के बाद रानी सुरेंद्र वाला की पोती ने बेहद अहम जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि खेतों में एक बावड़ी थी, जिसके अंदर कमरे बने हुए थे, खेती के समय लोग उसमें आराम करते थे। मेरे पिता ने खेत किसी को बेच दिया था, लेकिन बावड़ी नहीं। हमने यह खेत बदायूँ के अनेजा जी को बेचा था,

मुझे नहीं पता कि उन्होंने इसे किसे बेचा। हम 5 बहनें हैं, अगर हमें मिल जाएगा तो हम इसे संरक्षित कर लेंगे, अगर सरकार रखना चाहती है तो हमें कोई दिक्कत नहीं है। हमने इसे 1995 के बाद बेच दिया था। बेचने के बाद हम यहां कभी नहीं आए।”

Sambhal Stepwell पर जिला अधिकारी ने क्या कहा?

Sambhal Stepwell मिलने पर डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने कहा कि “यह मामला कल जनसुनवाई के दौरान हमारे संज्ञान में लाया गया। नगर पालिका की टीम ऊपरी मिट्टी हटा रही है। वर्तमान में केवल 210 वर्ग मीटर ही बाहर है और बाकी पर कब्जा है।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी”। वहीं नगर पालिका चंदौसी के कार्यकारी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर कहते हैं कि “जैसे ही हमें पता चला कि यहां एक बावड़ी है, हमने यहां खुदाई का काम शुरू कर दिया… हम इसे पुनर्स्थापित करने की पूरी कोशिश करेंगे।”

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 13, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026