---Advertisement---

UP Global Investors Summit 2023 में सर्वोकोन के संस्थापक हाजी कमरुद्दीन और उनके बेटे जाकिर हुसैन सिद्दीकी ने की शिरकत

UP Global Investors Summit 2023: देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में तीन दिवसीय यूपी इन्वेस्टर्स समिट 2023 का आगाज हो चुका है। इस कार्यक्रम की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर की। जिसके बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में इस इंवेस्टर्स समिट की बड़ी जानकारी देते ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 11, 2023 1:28 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 12, 2023 12:44 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

UP Global Investors Summit 2023: देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में तीन दिवसीय यूपी इन्वेस्टर्स समिट 2023 का आगाज हो चुका है। इस कार्यक्रम की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर की। जिसके बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में इस इंवेस्टर्स समिट की बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि, समिट में 32 लाख 92 हजार करोड़ के 18643 एमओयू साइन हुए हैं। यूपी इंवेस्टर्स समिट से प्रदेश में 32 लाख 92 हजार करोड़ के निवेश का रास्ता खुल गया है। इसके साथ ही 92 लाख 50 हजार से अधिक नौकरी व रोजगार लोगों को प्राप्त होंगे। औधोगिक विकास के साथ यूपी लगातार आगे बढ़ता जा रहा है।

यूपी इन्वेस्टर्स समिट 2023 में सर्वोकोन के संस्थापक हाजी कमरुद्दीन और उनके बेटे जाकिर ने की शिरकत

इस तीन दिवसीय यूपी इन्वेस्टर्स समिट 2023 में दुनिया के सबसे अमीरों में शुमार रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी से लेकर स्टेबलाइजर से लेकर पॉवर ट्रांसफ़ॉर्मर बनाने वाली देश और दुनिया की बड़ी कंपनियों में शुमार सर्वोकोन के संस्थापक हाजी कमरुद्दीन और उनके बेटे जाकिर हुसैन सिद्दीकी ने भी हिस्सा लिया। सर्वोकॉन भारत में सर्वो वोल्टेज स्टेबलाइजर का लीड निर्माता और सप्लायर्स हैं।आपको बता दें, स्टेबलाइजर, यू॰पी॰एस , पॉवर ट्रांसफ़ॉर्मर डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफ़ॉर्मर, के निर्माता एवं निर्यातक सर्वोकोन के उत्पादों को देश और दुनिया में खूब पसंद किया जाता है। उच्च गुणवत्ता के कारण एक अलग ही पहचान बना चुके सर्वोकॉन ट्रांसफ़ॉर्मर्स का कोई सानी नहीं। लंबे समय से उद्योग जगत की जरूरतों को अपने बेहतरीन उत्पादों द्वारा पूरा कर रही है। सर्वोकोन कंपनी के ब्रांड एम्बेसडर बॉलीवुड के नवाब कहे जाने वाले अभिनेता सैफ अली खान हैं।

UP Global Investors Summit में 32.92 लाख करोड़ का निवेश, बनेंगे 92.50 लाख रोजगार के नए मौके : CM Yogi

SERVOKON कंपनी राष्ट्र निर्माण में शानदार योगदान दे रही

 SERVOKON जैसी बड़ी कंपनी के मालिक हाजी कमरुद्दीन हैं। हाजी कमरुद्दीन उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंनें 500 रुपए की नौकरी से अपने करियर की शुरूआत की थी और आज वह अपनी मेहनत और लगन से बुलंदियों की ऊंचाइयों को छू रहे हैं। देश से लेकर विदेश तक उनकी कंपनी के द्वारा बनाए गए ट्रांसफ़ॉर्मर प्रयोग किए जाते हैं। देश की ज़्यादातर मैनुफ़ैक्चरिंग कंपनियाँ सर्वोकॉन के हाई पॉवर ट्रांसफ़ॉर्मर के प्रयोग से बिजली की खपत कम कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रही हैं।

ये भी पढ़ें:लेखिका तस्लीमा नसरीन का इस्लामिक कट्टरपंथियों पर तंज, बोली- ‘ अल्लाह की दी सजा है! Turkey Earthquake’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026