---Advertisement---

Noida News: नोएडा के इस क्षेत्र में सीवर लीकेज बना बड़ी समस्या, घरों में गंदा पानी पीने से लोग हो रहे बीमार, कई अस्पतलों में भर्ती

Noida News: नोएडा के सेक्टर ओमिक्रोन-1 ए में लोग गंदा पानी पीने से बीमार हो रहे हैं। बताया जा रहा है की यहां सीवर लीकेज एक बड़ी समस्या बन गया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 12, 2023 12:41 अपराह्न | Updated: अगस्त 12, 2023 6:04 अपराह्न

Noida News
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: ग्रेटर नोएडा में इन दिनों सीवर लीकेज एक बड़ी समस्या बनी हुई है। बताया जा रहा है की यहां के कुछ क्षेत्रों में सीवर लीकेज के घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। जिस वजह से लोग बीमर हो रहा हैं। कई लोगों को तो अस्पतलों में भर्ती करवाना पड़ा है।

ऐसा ही एक मामला सेक्टर ओमिक्रोन-1 ए से भी सामने आया है। लोगों ने बताया की यहां बीते 10 दिनों से हाल बेहाल हैं। कई घरों में सीवर का गंदा पानी पहुंचा रहा है। लीकेज होने के कारण पीने के पानी की लाइनों के जरिए ये पानी घरों में आ रहा है, जिसे पीकर लोग बीमार पड़ रहे हैं।

शिकायत के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई

ओमीक्रोन वन सोसाइटी के लोगों ने बताया कि वे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) को इस बात की जानकारी दे चुके हैं, लेकिन अभी तक उनकी समस्या को हल नहीं किया गया है। सोसाइटी के अध्यक्ष सुभाष भाटी ने बताया कि यहां बीते एक महीने से ये समस्या चल रही है, जिस वजह से अब तक 50 लोग बीमार हो चुके हैं।

इनता ही नहीं कई तो अस्पतलों में भी भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि वह खुद इस संबंध में नोएडा प्राधिकरण से शिकायत कर चुके हैं। वह कुछ दिनों पहले नोएडा प्राधिकरण के सीईओ से भी मिले थे। उन्होंने पानी के निरीक्षण करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक न तो समस्या हल हुई है और न ही कोई निरीक्षण के लिए आया है।

जांच के लिए भेजे जाएंगे पानी के सैंपल

वहीं, जब नोएडा प्राधिकरण से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले हमारे संज्ञान में है। पानी का निरीक्षण करने के लिए टीम भेजी गई थी, जहां सब कुछ सही पाया गया। प्राधिकरण ने बताया कि पानी की सप्लाई सही तरह से हो रही है। अगर फिर भी कोई शिकायत प्राप्त होती है तो पानी के सैंपल भरे जाएंगे। जिसे जांच के लिए आगे भेजा जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 27 Feb 2026

फ़रवरी 26, 2026