---Advertisement---

SDM Jyoti Maurya की जेठानी ने भी पति के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- ‘IB अफसर बता की थी शादी, निकले स्टेनोग्राफर’

SDM Jyoti Maurya: PCS अफसर ज्योति मौर्या के बाद अब उनकी जेठानी ने अपने पति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने झूठ बोलकर शादी करने का आरोप लगाया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 20, 2023 1:45 अपराह्न

SDM Jyoti Maurya Case
Follow Us
---Advertisement---

SDM Jyoti Maurya: PCS अफसर ज्योति मौर्या का मामला इन दिनों सुर्खियों में है। अभी ये विवाद थमा भी नहीं था की इस मामसे में एक नया ट्विस्ट आ गया है। ज्योति मौर्या की जेठानी यानी आलोक मौर्या की भाभी ने अब उपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

जी हां, ज्योति मौर्या की जेठानी शुभ्रा मौर्य ने भी अपने पति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने पति और ससुराल वालों पर झूठ बोलकर शादी करने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।

शुभ्रा ने कमिश्नर से की शिकायत

ज्योति मौर्या की जेठानी शुभ्रा मौर्य ने प्रयागराज के कमिश्नर से इस बात की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि अनकी शादी विनोद मौर्य से हुई थी। शादी से पहले उन्होंने खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो में अफसर बताया था, लेकिन शादी के दो साल बाद उन्हें पता चला की वे GST विभाग में स्टेनोग्राफर है।

इतना ही नहीं उन्होंने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि दहेज के लालच में झूठ बोलकर उनकी शादी विनोद से करवाई गई थी, जबकि वे एक स्टेनोग्राफर हैं।

दारू पीकर करते थे मारपीट

शुभ्रा मौर्या ने अपने पति पर दारू पीकर मारपीट करने के आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने कहा कि शादी के कुछ समय बाद ससुराल वाले उनसे दहेज की मांग करने लगे थे। इतना ही नहीं, उनके पति ने उनका ATM कार्ड तक अपने पास रख लिया था।

उनकी नौकरी से उन्हें जो वेतन मिलता था, उसमें से आधा पैसा हर महीने वह निकाल लिया करते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति इन पैसों से शराब पीते थे और उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते थे।

आलोक मौर्य के हैं तीन भाई

बता दें कि SDM ज्योति मौर्या के चपरासी पति आलोक मौर्य के तीन भाई हैं, जिसमें आलोक सबसे छोटे हैं। बताया जाता है कि आलोक के बड़े भाई विनोद मौर्य इंटेलिजेंस ब्यूरो में अफसर हैं, जबकि उनके दूसरे बड़े भाई एक अध्यापक हैं। लेकिन, बड़े भाई विनोद की पत्नी के खुलासे के बाद अब इस मामले में लोगों को दिलचस्पी और बढ़ गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026