---Advertisement---

दिवाली पर मां लक्ष्मी को छोड़ Swami Prasad Maurya ने क्यों की पत्नी की पूजा? बयान फिर मचा रहा बवाल

Swami Prasad Maurya: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इसी कड़ी में दिवाली की रात किए गए उनके सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अब खूब सुर्खियां बन रही हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 13, 2023 2:36 अपराह्न

Swami Prasad Maurya
Follow Us
---Advertisement---

Swami Prasad Maurya: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इसी कड़ी में दिवाली की रात किए गए उनके सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अब खूब सुर्खियां बन रही हैं। दरअसल बीते दिन देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में बड़े धूम-धाम से दीप पर्व मनाया गया। दिवाली पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट कर लिखा कि अगर देवी लक्ष्मी की पूजा करनी ही है तो अपने घर की महिलाओं का सम्मान करें। वहीं उन्होंने देवी लक्ष्मी के आस्तित्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि “चार हाथ,आठ हाथ, दस हाथ, बीस हाथ व हजार हाथ वाला बच्चा आज तक पैदा ही नहीं हुआ तो चार हाथ वाली लक्ष्मी कैसे पैदा हो सकती है?” इसके अलावा सपा नेता दिवाली की रात अपनी पत्नी का पूजन करते नजर आए और दूसरों को भी ऐसा करने की सलाह दी।

सपा नेता का विवादास्पद बयान

दिवाली पर्व पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादास्पद बयान सामने आया है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट कर लिखा है कि “यदि आप लक्ष्मी देवी की पूजा करना चाहते हैं तो अपने घरवाली की पूजा व सम्मान करें।” ये सही मायने में देवी है क्योंकि आपके घर परिवार का पालन-पोषण, सुख-समृद्धि, खान-पान व देखभाल की जिम्मेदारी बहुत ही निष्ठा के साथ निभाती है। इसके अलावा सपा नेता ने देवी लक्ष्मी के आस्तित्व पर सवाल खड़ा करते हुए लिखा कि “पूरे विश्व के प्रत्येक धर्म, जाति, नस्ल, रंग व देश में पैदा होने वाले बच्चे के दो हाथ, दो पैर, दो कान, दो आंख, दो छिद्रों वाली नाक के साथ एक सिर, पेट व पीठ ही होती है। ऐसे में चार हाथ, आठ हाथ, दस हाथ, बीस हाथ व हजार हाथ वाला बच्चा आज तक पैदा ही नहीं हुआ तो चार हाथ वाली लक्ष्मी कैसे पैदा हो सकती है?” स्वामी प्रसाद मौर्य के इस बयान को लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं और सोशल मीडिया पर लोग उनके बयान को लेकर विरोध भी दर्ज करा रहे हैं।

पहले भी सुर्खियों में रहे हैं सपा नेता

यूपी में सपा के कद्दावर नेता स्वामी प्रसाद मौर्य अपने बयानों को लेकर पहले भी सुर्खियों में रह चुके हैं। इसस पूर्व उन्होंने राम चरित मानस पर भी सवाल उठाए थे जिसको लेकर खूब चर्चा हुई थी। वहीं सपा नेता ब्राह्मणवाद व सनातन संस्कृति पर भी अपने विचारों को लेकर खूब चर्चाओं में रहते हैं। बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य वर्तमान में समाजवादी पार्टी से विधान परिषद सदस्य हैं। इससे पूर्व वो बसपा व भाजपा की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026