---Advertisement---

क्या अयोध्या में बनेगी देश की सबसे बड़ी मस्जिद? रमजान से पहले रखी जा सकती है नींव

क्या अयोध्या में बनेगी देश की सबसे बड़ी मस्जिद

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: दिसम्बर 16, 2023 11:13 पूर्वाह्न

Ayodhya News
Follow Us
---Advertisement---

अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। भव्य राम मंदिर का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। अब खबर सामने आ रही है कि रमजान से पहले अयोध्या में देश की सबसे बड़े मस्जिद की नीव रखी जाएगी। खबरों के अनुसार रमजान से पहले मस्जिद की  नींव रखी जाएगी। टाइम्स आॉफ इंडिया ते मुताबिक यहां पहली नवाज मक्का के इमाम अब्दुल रहमान अल सुदैस पढ़ेंगे। इसकी जानकारी भाजपा नेता हाजी आराफात शेख ने दी आराफात शेख को मस्जिद विकास समिति का चैयरमैन बनाया गया है।

 देश की सबसे बड़ी मस्जिद बनाई जाएगी

  मस्जिद का प्रस्तावित नाम पैगंबर मोहम्मद के नाम से रखा जाएगा। सूत्रो के मुताबिक इसे मोहम्मद बिन अब्दुल मस्जिद के नाम से जाना जाएगा। आपको बता दें कि अयोध्या से 25 किलोमीटर दूर मस्जिद का निर्माण होना है। वहीं मस्जिद में दुनिया की सबसे बड़ी कुरान रखी जाएगी। यह कुरान 21 फीट ऊंची और 36 फीट चौड़ी होगी। गौरतलब हो कि सुप्रीम कोर्ट ने राम जन्म भूमि विवाद पर फैसला सुनाते हुए यू.पी सरकार को आदेश दिया था कि वह मुस्लिम पक्ष को धन्नीपुर में मस्जिद बनाने के लिए 5 एकड़ जमीन मुहैयै कराए। उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या के रोहानी के धन्नीपुर में सुन्नी वक्फ बोर्ड को मस्जिद के लिए 5 एकड़ जमीन आवंटित की थी।

परिसर में बनेगा स्कूल, कैंसर होस्पिटल

कमेटी के चैयरमैन ने कहा कि सरकार ने हमे 5 एकड़ जमीन मुहैया कराई थी। कुछ जमीन हमने खरीदी है। कुल 11 एकड़ जमीन में यह प्रोजेक्ट बनेगा। उन्होंने आगे कहा कि मस्जिद परिसर में कैंसर हॉस्पिटल  बनेगा जहां किसी भी धर्म, जाति के लोग अपना इलाज मुफ्त में कर सकेंगे। जिससे देश में मोहब्बत का पैगाम जाएगा। वहीं इसके अलावा परिसर में स्कूल, म्यूजियम, लाईब्रेरी बनेगी। इसके साथ ही यहां बेज किचन बनेगा , जो यहां आने वाले लोगों को मुफ्त खाना मिलेगा। यहां इंजीनियरिंग, मेडिकल डेंटिल जैसे 5 पांच कॉलेज बनेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Dehradun Expressway

अप्रैल 15, 2026

Noida Violence

अप्रैल 15, 2026

CBSE 10th Result 2026

अप्रैल 15, 2026

Pawan Khera

अप्रैल 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026

Bijnor Viral Video

अप्रैल 15, 2026