---Advertisement---

Ghaziabad News: गाजियाबाद के इन 5 रेलवे स्टेशनों का होगा कालाकल्प, हाईटेक होगा सबकुछ, एयरपोर्ट जैसी मिलेंगी सुविधाएं

Ghaziabad News: गाजियाबाद के 5 रेलवे स्टेशनों की सूरत जल्द बदलने वाली है। हाल ही लॉन्च हुई अमृत भारत स्टेशन योजना (Amrit Bharat Station Scheme) के तहत गाजियाबाद के भी 5 स्टेशन कवर किए जाएंगे। 450 करोड़ रुपये की मदद से इन स्टेशनों का नवीनीकरण किया जाएगा। इनमें सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है- गाजियाबाद रेलवे ...

Read more

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 20, 2023 11:48 पूर्वाह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: गाजियाबाद के 5 रेलवे स्टेशनों की सूरत जल्द बदलने वाली है। हाल ही लॉन्च हुई अमृत भारत स्टेशन योजना (Amrit Bharat Station Scheme) के तहत गाजियाबाद के भी 5 स्टेशन कवर किए जाएंगे। 450 करोड़ रुपये की मदद से इन स्टेशनों का नवीनीकरण किया जाएगा।

इनमें सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है- गाजियाबाद रेलवे स्टेशन (Ghaziabad Railway Station), जिसका निर्माण अब नए सिरे से किया जाएगा। इन स्टेशनों का नवीनीकरण इस तरह से किया जाएगा की यहां लोगों को हाईटेक सुविधाएं मिलेंगी। लोगों को यहां टिकट खरीदने के लिए भी लाइन में नहीं लगना होगा। इसके लिए एक अगल व्यवस्था की जाएगी, जिससे यात्रियों का समय बचेगा।

इन स्टेशनों की बदलेगी तस्वीर

बता दें कि जिले में सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन पुराना गाजियाबाद है। इस रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण का कार्य कुछ महीनों पहले ही शुरू हो चुकी है। उम्मीद है की अगले साल तक इसका कार्य पूरा हो जाएगा। बताया जा रहा है की यहां लोगों को एयरपोर्ट जैसी फर्स्ट क्लास सुविधाएं मिलेंगी। जिससे लोगों का सफर और आरामदायक होगा।

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के अलावा जिले के पांच और स्टेशनों की तस्वीर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बदली जाएगी। इनमें नया गाजियाबाद, महरौली, गुलधर, मोदीनगर और डासना स्टेशन शामिल हैं। टेंडरिंग की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जल्द इन स्टेशनों के नवीनीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी

इन स्टेशनों पर यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी आधुनिक और एडवांस सुविधाओं प्रदान की जाएंगी। इसके साथ ही यात्रियों की अन्य सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जाएगा। जैसे की इन स्टेशनों पर आरामदायक वेटिंग रूम बनाए जाएंगे, ताकि सफर के दौरान यात्रियों का आराम मिल सके।

इसी तरह लिफ्ट, इलेक्ट्रिक बसों से कनेक्टिविटी, पार्किंग, एस्केलेटर, ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन, मुफ्त वाई-फाई की सुविधा भी इन स्टेशनों पर दी जाएगी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इन स्टेशनों को सुंदर और मॉडर्न लुक दिया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 16, 2026

Rain Alert 16 October 2026

अक्टूबर 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 15, 2026

Muskan Sahil Case

अक्टूबर 14, 2026