एक्सप्रेसवे के साथ फ्रेट कॉरिडोर और एयरपोर्ट ने बदली UP की तस्वीर! CM Yogi Adityanath के नेतृत्व में नई ऊंचाइयां छू रहा सूबा

CM Yogi Adityanath के नेतृत्व वाली यूपी सरकार राज्य की तस्वीर बदल रही है। सूबे में एक्सप्रेसवे के साथ फ्रेट कॉरिडोर और एयरपोर्ट का संचालन कनेक्टिविटी को बढ़ावा दे रहा है।

CM Yogi Adityanath

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

CM Yogi Adityanath: यूपी की तस्वीर बदलने की दिशा में सरकार लगातार प्रयासरत है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य, परिवहन, ऊर्जा समेत तमाम जगत में सुविधाओं का विस्तार इसका प्रमाण है। इसका असर ये है कि जनता अधिक सुविधाओं का लाभ उठा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश लीड्स 2025 में एग्जेम्प्लर अवॉर्ड हासिल कर चुका है। सूबे में एक्सप्रेसवे का फैलता नेटवर्क, फ्रेट कॉरिडोर और एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को बढ़ावा दे रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश को नई ऊंचाइयां मिल रही है जिससे सूबे को नई पहचान मिली है।

CM Yogi Adityanath के नेतृत्व में नई ऊंचाइयां छू रहा सूबा

यूपी सीएम लगातार प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रयासरत हैं। इस क्रम में तमाम नई नीतियां बनाई जा रही हैं।

आलम ये है कि लीड्स 2025 में यूपी को एग्जेम्प्लर अवॉर्ड मिला है। यूपी इस मामले में 3 साल अचीवर रहने के बाद टॉप पर पहुंचा और नई उपलब्धि हासिल की। यूपी में फिलहाल एक्सप्रेसवे का जाल बिछ रहा है। फ्रेट कॉरिडोर के सहारे सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार सामानों की आवाजाही सुनिश्चित कर रही है। कई एयरपोर्ट भी बनकर संचालित हो रहे हैं जो यूपी की कनेक्टिविटी को नई गति दे रहे हैं। ये यूपे के लिए ताकत बनकर उभरी है। वेयरहाउस और लॉजिस्टिक्स हब के दम पर यूपी तेजी से बदल रहा है। इसे नए यूपी की पहचान के तौर पर देखा जा रहा है।

सड़कों का जाल बिछाकर कनेक्टिविटी बढ़ा रही सरकार! 

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में सड़कों का जाल बिछाकर कनेक्टिविटी को गति दे रही है। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक में सड़कों की तस्वीर बदली है। गंगा एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, लिंक एक्सप्रेसवे समेत कई प्रमुख मार्ग परियोजनाओं की शुरुआत इसका पुख्ता प्रमाण है। सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अन्य राज्यस्तरीय सड़कों का निर्माण कर भी कनेक्टिविटी को बढ़ावा दिया है। इससे जहां एक ओर संभावनाओं के द्वार खुल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर राज्य की अर्थव्यवस्था भी मजबूत हो रही है।

Exit mobile version