---Advertisement---

Noida News: तो क्या 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेगी Seema Haider ? केंद्रीय मंत्री की पार्टी ने दिया ये बड़ा ऑफर

Noida News: सीमा हैदर की अब भारत की राजनीति में भी एंट्री हो गई है। सीमा हैदर को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने पार्टी में शामिल होने का न्यौता दिया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 3, 2023 5:59 अपराह्न

Seema Haider
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर की भारतीय राजनीति में एंट्री हो गई है। जी हां, सही सुना आपने। सीमा को एक राजनीतिक पार्टी से बड़ा ऑफर मिला है। दरअसल, केंद्र में NDA के सहयोगी दल और केंद्र सरकार में मंत्री रामदास अठावले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने सीमा हैदर को उनकी पार्टी शामिल होने का ऑफर दिया है।

यहां बड़ी बात ये है की सीमा ने इस ऑफर को स्वीकार कर लिया है। यानी अब सीमा रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की कार्यकर्ता बन गई हैं। उनके पार्टी में शामिल होने के बाद से चुनाव लड़ने के भी कयाल लगाए जा रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “अब सीमा भाभी सांसदी का चुनाव लड़ेंगी। जबकि, एक यूजर ने लिखा, “भावी पीएम उम्मीदवार।”  

सीमा पर जासूस होने का शक

जब से सीमा भारत आई हैं तब से उन पर जासूस होने का शक बना हुआ है। कोई उन्हें सच्चा आशिक बता रहा है, तो किसी से उन पर ISI के एजेंट होने का शक जताया है। यूपी ATS से लेकर अन्य सुरक्षा एजेंसियां उनसे लगातार पूछताछ कर रही हैं। पूछताछ के दौरान सीमा ने कई बड़े खुलासे भी किए हैं, जिससे उन पर जासूस होने का शक और बढ़ गया है।

नेपाल के रास्ते भारत पहुंची थी सीमा

बता दें कि सीमा हैदर एक पाकिस्तानी नागरिक हैं, जो बिना किसी वैध दस्तावेज और गैरकानूनी तरीके से नेपाल के रास्ते भारत पहुंची हैं। सीमा का कहना है कि वह अपने प्रेमी सचिन से मिलने भारत आई हैं। जबकि, लोग उन्हें जासूस बता रहे हैं। इसी बीच सीमा ने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया को ज्वाइन कर लिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026