---Advertisement---

UP Assembly Session: विधानसभा में गूंज उठा Sambhal का मुद्दा! CM Yogi बोले ‘शेख, पठान भी कह रहे हमारे पूर्वज हिंदू..’

UP Assembly Session: संभल की चर्चा केन्द्र में दिल्ली से लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ तक हो रही है। संभल मामले (Sambhal Case) में अपडेट ये है कि कुएं की खुदाई के दौरान संभल में आज भगवान गणेश और कार्तिकेय प्रभु की प्राचीन मूर्तियां मिली हैं। ऐसे में संभल मुद्दा खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 16, 2024 3:06 अपराह्न

UP Assembly Session
Follow Us
---Advertisement---

UP Assembly Session: संभल की चर्चा केन्द्र में दिल्ली से लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ तक हो रही है। संभल मामले (Sambhal Case) में अपडेट ये है कि कुएं की खुदाई के दौरान संभल में आज भगवान गणेश और कार्तिकेय प्रभु की प्राचीन मूर्तियां मिली हैं। ऐसे में संभल मुद्दा खूब सुर्खियां बटोर रहा है। यूपी विधानसभा शीतकालीन सत्र (UP Assembly Session) के दौरान भी संभल से जुड़ा मुद्दा तेजी से उठा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने सत्र को संबोधित करते हुए संभल में दशकों पहले हुई हिंसा का जिक्र किया है। इसके अलावा सीएम योगी ने कुंदरकी का भी जिक्र किया है। सीएम योगी ने कहा कि कुंदरकी में आपके (सपा) उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई। वहां के शेख, पठान भी कह रहे हैं हमारे पूर्वज हिंदू हैं।”

UP Assembly Session के दौरान CM Yogi ने किया शेख और पठान का जिक्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज विधानसभा सत्र (UP Assembly Session) को संबोधित करते हुए कुंदरकी के शेख और पठानों का जिक्र किया है। सीएम योगी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “कुंदरकी में आपके (सपा) सदस्य की जमानत जब्त हो गई। वहां के शेख, पठान सब कह रहे हैं कि हमारे पूर्वज भी हिंदू हैं। सूर्य चांद और सत्य को कोई छिपा नहीं सकता। बाबरनामा में लिखा है कि मंदिर को तोड़कर कई ढाचा खड़ा किया गया।”

यूपी में कब-कब हुए दंगे? सीएम योगी ने विधानसभा में बताया

विधानसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने यूपी में दशकों पहले हुए कई दंगों का जिक्र किया। सीएम योगी ने बताया कि 1972 में आजमगढ़, आगरा और बहराइच में दंगे हुए। इसके बाद 1978 में अलीगढ़ में दंगा हुआ जिस दौरान 21 लोगों की मौत हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि 1978 में ही संभल (Sambhal) में 184 हिंदुओं को जलाकर मार दिया गया था। एनसीआरबी के आंकड़ों का जिक्र कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि NCRB का आंकड़ा बताता है कि 2017 से लेकर अब तक यूपी में सांप्रदायिक दंगों के मामले में 97 से 99 फीसदी तक की कमी आई है।

दंगाई और पत्थरबाज बख्शे नहीं जाएंगे!

संभल (Sambhal) में मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने सवालिया अंदाज में कहा कि “वहां माहौल तनावपूर्ण किसने बनाया? पत्थरबाजी किसने की? याद रखना, हम पत्थरबाजों, दंगाईयों और कानून तोड़ने वालों को बख्शेंगे नहीं। माहौल खराब करने वालों और कोर्ट का आदेश न मानने वालों को चुन-चुनकर कार्रवाई की जाएगी।”

संभल में खुदाई के दौरान मिली प्राचीन मूर्तियां

विधानसभा सत्र की कार्यवाही के दौरान ही संभल से एक बड़ी खबर सामने आई। स्थानीय एएसपी श्रीश चंद्र ने बताया कि “ये टूटी हुई मूर्तियां हैं जो कुएं की खुदाई के दौरान मिली थीं। इसमें भगवान गणेश की एक मूर्ति है। दूसरी भगवान कार्तिकेय की लगती है, अधिक जानकारी के लिए जांच जारी है। कुएं में मलबा और मिट्टी थी, जब इसे खोदा गया तो मूर्तियों का पता चला। क्षेत्र को सुरक्षित कर दिया गया है ताकि खुदाई आसानी से की जा सके।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026