---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: होली के बाद गोरखपुर में जनता दरबार! सीएम योगी ने लोगों की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिया निर्देश, पढ़ें रिपोर्ट

CM Yogi Adityanath ने होली की अगली सुबह आज गोरक्षनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन कर लोगों की समस्याएं सुनी हैं। इस दौरान सीएम योगी ने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 5, 2026 3:03 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: होली की अगली सुबह भी गोरखपुर के लिए खास रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ आज सुबह पूर्वांचल की सियासत का केन्द्र कहे जाने वाले गोरखपुर में नजर आए। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान मौके पर ही अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश जारी किए। गोरखपुर में आयोजित जनता दरबार से सीएम योगी ने साफ निर्देश जारी किया कि यूपी वासियों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो। इसके लिए अधिकारी पूरी मुस्तैदी के साथ जनता से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण करें।

गोरखपुर में CM Yogi Adityanath का जनता दर्शन कार्यक्रम!

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में स्थित गोरक्षनाथ मंडिर परिसर में जनता दर्शन कर लोगों की समस्याएं सुनीं।

जनता दर्शन की तस्वीर सीएम योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक एक्स हैंडल से साझा की गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी पोस्ट में लिखा गया है कि “जनसेवा का संकल्प, अंत्योदय का लक्ष्य। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज गोरक्षनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक जनसमस्या के त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।”

जनहित को प्राथमिकता दे रही योगी सरकार!

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली यूपी सरकार जनहित को प्राथमिकता दे रही है। इसी क्रम में लोगों से जुड़े मुद्दों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जनता दरबार का उद्देश्य अधिस से अधिक लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ सीएम योगी आदित्यनाथ ही जनता दर्शन के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनते हैं। सरकार के तमाम मंत्री व अन्य नेता भी जनता दर्शन कर लोगों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा, परिवहन समेत अन्य तमाम विभागों में सुविधाओं का विस्तार कर लोगों तक सीधा लाभ पहुंचाने का काम कर रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 25 July 2025

जुलाई 24, 2026

CJP Protest

जुलाई 24, 2026

Rain Alert 25 July 2026

जुलाई 24, 2026

कल का मौसम 25 July 2026

जुलाई 24, 2026

Vande Bharat Train

जुलाई 24, 2026

Dia Mirza

जुलाई 24, 2026