---Advertisement---

CM Yogi Adityanath के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था को मिली मजबूती! 50 QRT वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी, आपात स्थिति में मिलेगा लाभ

CM Yogi Adityanath ने आज लखनऊ में 50 क्यूआरटी वाहनों को हरी झंडी दिखाई है। यूपी पुलिस के बेड़े में शामिल हुईं अतिरिक्त गाड़ियां सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेंगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 6, 2026 6:20 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: यूपी की कानून व्यवस्था को लगातार मजबूत कर रहे सीएम योगी ने आज एक और सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने लखनऊ में 50 क्यूआरटी वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए इसे यूपी पुलिस के बेड़े में शामिल किया है। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने साफ तौर पर कहा है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। चाहें कोई हो, अगर कानून हाथ में लेने की कोशिश हुई, तो प्रशासन सख्ती के साथ उनसे निपटेगी। दावा किया जा रहा है कि अतिरिक्त क्यूआरटी वाहनों का पुलिस बेड़े में शामिल होना सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेगा।

50 क्यूआरटी वाहनों को CM Yogi Adityanath ने दिखाई हरी झंडी!

राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने 50 क्यूआरटी वाहनों को हरी झंडी दिखाई है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने यूपी की कानून व्यवस्था का जिक्र किया। सीएम योगी ने कहा कि 50 क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) दोपहिया वाहन यूपी पुलिसे के बेड़े में शामिल हुए हैं जिससे पुलिस बल को मजबूती मिलेगी। ये सभी वाहन होंडा इंडिया फाउंडेशन की ओर से अपने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी यानी सीएसआर फंड के तहत उपलब्ध कराए जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इससे यूपी की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।

आपात स्थिति में जनता को मिलेगा सीधा लाभ!

पुलिस बेड़े में अतिरिक्त वाहनों की तैनाती से जनता को सीधा लाभ मिलेगा। किसी आपात स्थिति में पुलिस की पहुंच लोगों तक आसान होगी। यदि लोग आपातकालीन स्थिति में पुलिस मदद के लिए संपर्क करते हैं, तो उन तक पुलिस और तेजी से पहुंचेगी। पुलिस को उपलब्ध कराए गए वाहनों की मदद से यूपी में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपात स्थितियों में कार्रवाई में तत्काल मदद मिलेगी। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पहले के मुकाबले मजबूत होगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Navdeep Rinwa

अक्टूबर 24, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026