CM Yogi Adityanath: कृषि जगत से लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा समेत तमाम सेक्टर में यूपी सरकार ने व्यापक तौर पर बदलाव किए हैं। सरकार की कोशिश है कि आम जनमानस तक अधिक से अधिक सुविधाएं पहुंचे। इसी क्रम में जल जीवन मिशन को भी गति दी जा रही है। जल जीवन मिशन 2.0 के तहत सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार प्रदेश के हर घर तक शुद्ध जल की धारा पहुंचा रही है। सूखा प्रभावित बुंदेलखंड इलाके में स्थित झांसी, ललितपुर, जालौन, बांदा, महोबा जैसे जिलों को भी प्राथमिकता दी गई है। इससे ग्रामीण इलाकों की तस्वीर बदली है और लोगों को लाभ हो रहा है।
हर घर तक शुद्ध जल की धारा पहुंचा रही CM Yogi Adityanath की सरकार!
जल जीवन मिशन के तहत यूपी सरकार प्रदेश के हर जनपद तक शुद्ध जल की धारा पहुंचा रही है।
जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में ‘हर घर जल’ का संकल्प निरंतर साकार हो रहा है।
मिशन के तहत अब तक प्रदेश में 2.43 करोड़+ ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन उपलब्ध कराए जा चुके हैं। pic.twitter.com/2oXkaRP0Xs
— Information and Public Relations Department, UP (@InfoDeptUP) May 11, 2026
इस क्रम में यूपी के सूचना विभाग की ओर से अहम जानकारी साझा की गई है। सूचना विभाग की मानें तो सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अब तक 2.43 करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन दिया है। ये कनेक्शन सूखा प्रभावित जनपद झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, बांदा, महोबा, चित्रकूट से लेकर यूपी के तमाम अन्य जिलों में दिए गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा 28000 करोड़ रुपए की लागत से जल जीवन मिशन के कार्यों को तेजी दी जा रही है। इसके तहत नए कनेक्शन और पानी आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
जल जीवन मिशन के तहत बदली ग्रामीण इलाकों की तस्वीर
यूपी के ग्रामीण इलाकों में जल जीवन मिशन के तहत तस्वीर बदली है। तमाम ऐसे इलाके हैं जहां लोगों के लिए पेयजल उपलब्ध नहीं था। बुंदेलखंड में लोगों को पीने के पानी के लिए जलाशयों पर निर्भर रहना पड़ता था। हालांकि, सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने जल जीलव मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध जल की धारा पहुंचाकर सूबे की तस्वीर बदली है। इससे जहां एक ओर लोगों को पेयजल आसानी से मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर वे समृद्ध होकर प्रदेश की तस्वीर बदलने के काम कर रहे हैं।
