---Advertisement---

गोरखपुर से कानपुर, लखनऊ तक हनुमान जयंती की धूम! CM Yogi Adityanath ने भी संदेश जारी कर प्रदेशवासियों को दी बधाई

CM Yogi Adityanath ने आज हनुमान जयंती पर सभी प्रदेशवासियों के नाम संदेश जारी कर उन्हें बधाई दी है। गोरखपुर से लखनऊ, कानपुर, अयोध्या तक मची धूम के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ का संदेश खबरों में है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 2, 2026 2:23 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: पूर्वांचल का केन्द्र कहे जाने वाले गोरखपुर में आज हनुमान जयंती की धूम है। गोरखपुर से इतर राजधानी लखनऊ, कानपुर नगर, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज समेत यूपी के सभी जिलों में हनुमान जयंती को लेकर खास तैयारियां हैं। कहीं जुलूस निकालने की योजना है, तो कहीं भंडारे को लेकर चहल-पहल नजर आ रही है। इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज हनुमान जन्मोत्सव पर सभी प्रदेशवासियों को इस खास दिवस की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सभी के जीवन में सुख, शांति और आरोग्य की कामना की है।

हनुमान जयंती पर CM Yogi Adityanath ने जारी किया बधाई संदेश 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज हनुमान जयंती के अवसर पर बधाई संदेश जारी कर प्रदेशवासियों के लिए खास कामना की है।

यूपी सीएम के आधिकारिक एक्स हैंडल से इस संदर्भ में पोस्ट साझा किया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ लिखते हैं कि “प्रनवउं पवनकुमार खल बन पावक ग्यान घन। जासु हृदय आगार बसहिं राम सर चाप धर।। प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त, संकटमोचन श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव ‘श्री हनुमान जयंती’ के पावन पर्व की समस्त श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। पवनपुत्र श्री हनुमान जी से प्रार्थना है कि सभी के जीवन से संकट को दूर कर सुख, शांति, बल, बुद्धि और आरोग्य का संचार करें। श्रीहनुमते नमः।”

लखनऊ से कानपुर, गोरखपुर समेत सभी जिलों में हनुमान जयंती की धूम

उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में आज हनुमान जयंती की धूम है। जहां-तहां जुलूस निकाले जा रहे हैं। मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ हैं। लोग वाराणसी के अयोध्या, प्रयागराज जैसे जिलों में पहुंच कर प्रभु हनुमान जी की प्रार्थना कर रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए भंडारों का आयोजन भी हुआ है। यहां प्रसाद वितरण कार्यक्रम का दौर जारी है। भारी संख्या में भक्त इस हनुमान जन्मोत्सव का हिस्सा बनकर खास दिवस को मना रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन भी अलर्ट पर है और जुलूस के दौरान पुलिस बलों की तैनाती हुई है। ये दर्शाता है की कैसे पूरे यूपी में हनुमान जयंती की धूम है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rahul Gandhi

अप्रैल 2, 2026

Income Tax News

अप्रैल 2, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 2, 2026

IRCTC E-Pantry Service

अप्रैल 2, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 2, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 2, 2026