CM Yogi Adityanath: यूपी में श्रद्धालुओं के बीच भक्तिभाव चरम पर है। चैत्र नवरात्रि के इस पावन अवसर पर शक्ति पीठों से लेकर विभिन्न मंदिरों तक लग रही कतारें इस बात का पुख्ता प्रमाण हैं। मिरजापुर में मां विन्ध्यवासिनी धाम के अलावा काशी में विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में भारी संख्या में भक्तों की संख्या देखी जा रही है। भक्तों की सुविधा का ध्यान रखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं। योगी सरकार के प्रबंधों का लाभ उठाकर देश के विभिन्न हिस्सों से आए भक्त अपनी यात्रा सुगम बनाते हुए मंदिरों में दर्शन-पूजन कर रहे हैं।
विंध्याचल धाम से काशी विश्वनाथ तक लगा भक्तों का तांता!
चैत्र नवरात्रि के इस पावन अवसर पर विंध्याचल धाम से लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर तक भक्तों का तांता लगा है।
A wave of devotion swept across Uttar Pradesh during Chaitra Navratri, with lakhs of devotees visiting Vindhyachal Dham and Kashi Vishwanath Temple.
Spiritual fervour and vibrant gatherings at Ganga Aarti venues reflected the deep-rooted faith of the people. pic.twitter.com/2b1xlsgAn7
— Information and Public Relations Department, UP (@InfoDeptUP) March 24, 2026
यूपी के जनसंपर्क विभाग ने इससे जुड़े आंकड़े साझा किए हैं। आंकड़ों के मुताबिक 7 लाख भक्तों ने शक्तिपीठ विंध्याचल धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन किया है। 2 लाख से अधिक भक्तों ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचकर पूजन किया है। वहीं वाराणसी में गंगा घाट पर गंगा आरती के समय भारी संख्या में भक्तों की भीड़ देखी जा रही है। ये दर्शाता है कि कैसे चैत्र नवरात्रि की इस पावन बेला में यूपीवासियों पर भक्तिभाव चढ़ा है। भारी संख्या में लोग धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर दर्शन-पूजन कर पुण्य के भागी बन रहे हैं।
चैत्र नवरात्रि को लेकर CM Yogi Adityanath की सरकार का पुख्ता इंतजाम!
योगी सरकार ने चैत्र नवरात्रि को लेकर सभी तरह के पुख्ता प्रबंध किए हैं। मंदिरों के इर्द-गिर्द साफ-सफाई से लेकर भक्तों की भीड़ नियंत्रित करने की तैयारी कर सरकार द्वारा की गई है। सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए विश्वनाथ मंदिर व विंध्याचल में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ का साफ निर्देश है कि प्रशासन भक्तों की सुविधा का ख्याल रखे। उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत ना हो, इसको ध्यान में रखकर काम किया जाए।






