---Advertisement---

‘इंकलाब की ज्योति प्रज्वलित करने वाले..,’ बलिदान दिवस पर CM Yogi Adityanath की प्रतिक्रिया, वीर शहीदों को नमन कर दी श्रद्धांजलि

CM Yogi Adityanath ने आज शहीद दिवस पर खास प्रतिक्रिया देते हुए देश के वीर सपूतों को नमन किया है। मुख्यमंत्री ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 23, 2026 2:12 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: देश के विभिन्न हिस्सों में आज बलिदान दिवस यानी शहीद दिवस मनाया जा रहा है। आज ही के दिन 1931 में देश के तीन वीर क्रांतिकारियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दी थी। बलिदान दिवस के इस खास अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी वीर सपूतों को नमन करते हुए श्रद्धा-सुमन अर्पित किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शहीदों के जीवन पर प्रकाश डाला है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इंकलाब की ज्योति प्रज्वलित करने वाले अमर बलिदानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का त्याग भारत के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है।

बलिदान दिवस पर CM Yogi Adityanath की प्रतिक्रिया!

यूपी सीएम के आधिकारिक एक्स हैंडल से आज शहीद दिवस के अवसर पर खास प्रतिक्रिया सामने आई है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने देश के वीर सपूतों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को नमन किया है। मुख्यमंत्री के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “इंकलाब की ज्योति प्रज्वलित करने वाले अमर बलिदानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का त्याग भारत के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उनका साहस, समर्पण और राष्ट्रप्रेम की भावना सदियों तक हमें ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ की प्रेरणा देती रहेगी। आज बलिदान दिवस पर वीर हुतात्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि।” सीएम योगी आदित्यनाथ की ये प्रतिक्रिया खूब सुर्खियों में है।

अंग्रेजों को चखाया था हार का स्वाद!

देश के वीर सपूत भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने अंग्रेजों को हार का स्वाद चखाया था। तीनों ने मिलकर महान स्वतंत्रता सेनानी रहे लाला लाजपत राय की हत्या का बदला लिया। इस क्रम में 1928 में ब्रिटिश पुलिस अधिकारी जेपी सांडर्स की हत्या की और 1929 में केंद्रीय असेंबली में बम फेंका था। इसके लिए अंग्रेजों ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को गिरफ्तार किया। 23 मार्च 1931 को देश के तीनों वीर सपूतों को फांसी दी गई। तीनों ने हंसते हुए देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी और अमर हो गए। इसी क्रम में हर वर्ष 23 मार्च को शहीद दिवस मनाया जाता है और वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी जाती है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

CM Mohan Yadav

मई 13, 2026

Mohan Yadav

मई 13, 2026