---Advertisement---

UP GIS 2023 : यूपी के विकास पर मंथन आज से, पीएम मोदी करेंगे तीन दिवसीय समिट का शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी समापन

UP GIS 2023: उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास को तेज गति से बढ़ाने के लिए आज यानी शुक्रवार से रविवार लगातार तीन दिन तक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस तीन दिवसीय समिट का शुभारंभ करेंगे। इस सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपने विचार ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 10, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

UP GIS 2023: उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास को तेज गति से बढ़ाने के लिए आज यानी शुक्रवार से रविवार लगातार तीन दिन तक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस तीन दिवसीय समिट का शुभारंभ करेंगे। इस सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपने विचार रखेंगे। समापन समारोह रविवार शाम 4.00 बजे से 5.15 बजे के बीच होगा। इसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी। तीन दिनों में कुल 34 सत्र होंगे। पहले दिन 10, दूसरे दिन 13 और आखिरी दिन 11 सत्र आयोजित किए जाएंगे।

जानिए! पहले दिन का पूरा शिड्यूल


उद्घाटन सत्र के तहत वाल्मीकि मेन हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्य के औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के साथ ही उद्योगपति मुकेश अंबानी, के. चंद्रशेखरन, कुमार मंगलम बिरला व आनंद महिंद्रा उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे

दोपहर 2.30 से 4.00 बजे तक

व्यास हॉल 1 में यूपी डिजाइनिंग एंड मैन्यूफैक्चरिंग इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड विषय पर चर्चा होगी। इसके मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव होंगे।दधीचि हॉल 2 में टूरिज्म लीवरेजिंग कल्चरल हैरिटेज फॉर मॉ़डर्न एंड प्रोग्रेसिव उत्तर प्रदेश विषय पर चर्चा होगी। इसमें केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी बतौर मुख्य अतिथि रहेंगे। भारद्वाज हॉल 3 में सिंगापुर पार्टनर कंट्री सेशन होगा। इसमें यूपी सरकार के मंत्री एके शर्मा व स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहेंगे। वशिष्ठ हॉल 4 में सस्टेनेबल डवलपमेंट थ्रू रिनीवल एनर्जी पर सत्र होंगे। इसमें केंद्रीय मंत्री आरके सिंह मुख्य अतिथि की भूमिका में होंगे।

शाम 4.30 से 6 बजे तक

व्यास हॉल 1 में एडवांटेज उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरिडोर विषय पर चर्चा होगी। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शिरकत करेंगे।दधीचि हॉल 2 में ओडीओपी इम्पावरिंग ट्रेडिशनल इंडस्ट्री पर संगोष्ठी होगी। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी होंगी। भारद्वाज हॉल 3 में अपॉर्चुनिटी फूड प्रोसेसिंग लिवरेजिंग फूड बॉस्केट ऑफ इंडिया विषयक सत्र होगा, जिसके मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस होंगे। वशिष्ठ हॉल 4 में डेनमार्क पार्टनर कंट्री सेशन होगा। मुख्य अतिथि डेनमार्क के मंत्री अपनी बात रखेंगे।

6.30 से रात्रि 8.00 बजे तक


वाल्मीकि मेन हॉल में एनआरआई अवॉर्ड व सांस्कृतिक सांझ का आयोजन किया जाएगा। इस सत्र में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Iran Conflict

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026