---Advertisement---

UP NEWS: 12 वर्षीय बेटी की लाश को कंधे पर ले जाने के लिए मजबूर हुई एक मां, जानें पीड़ित परिवार का क्या है आरोप

UP NEWS: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, संभल जिले में एक 12 वर्षीय बच्ची की जान सांप काटने की वजह से चली गई। ऐसे में जब डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित किया तो बेबस मां अपनी मृत बेटी को कंधे पर उठाकर हॉस्पिटल में रोते बिलखते नजर आई।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: सितम्बर 8, 2023 11:26 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 9, 2023 8:47 अपराह्न

UP News
Follow Us
---Advertisement---

UP NEWS: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे और दिल दहल उठेगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संभल में ही एक बेबस मां अपनी मृत बेटी को कंधे और गोद में उठाकर हॉस्पिटल में रोते बिलखते नजर आई। हालांकि इस दौरान उक्‍त महिला का पति यानी कि मृत बच्ची के पिता भी साथ थे। खबरों की मानें तो बच्ची को एक जहरीले सांप ने काट लिया था, जिस वजह से उसकी जान चली गई।

डॉक्टरों ने हाथ खड़े किए तो फूट फूटकर रोने लगी मां

रिपोर्टों में दी गई जानकारी के मुताबिक, यह घटना यूपी के संभल जिले की है। दरअसल बाबई गांव के रहने वाले हरपाल की 12 वर्षीय बेटी को बीते दिन सांप ने काट लिया था। उसके तुरंत बाद पीडि़त बच्‍ची के पिता हरपाल और उसकी पत्‍नी उपचार के लिए उसे लेकर शहर की तरफ चले गए। बताया जा रहा है कि शहर में उन्होंने कई डॉक्टरों को दिखाया। लेकिन बच्ची की हालत और खराब होती चली गई।

वहीं खबरों की मानें तो इससे पहले मृत बच्ची के मां–बाप ने झाड़ फूंक का भी सहारा लिया। इस तरह समय निकलता गया और आखिरकार बच्ची की मौत जिला अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई थी। ऐसे में डॉक्टर ने जब जांच की तो परीक्षण में बच्ची को मृत पाया। इसके बाद बेबस मां अपनी मृत बच्‍ची के शव के साथ जिला अस्पताल में ही रोने लगी।

एसीएमओ ने घटना को लेकर कही बड़ी बात

खबरों की मानें तो जब बच्ची के घर वालों ने मृत शरीर को घर ले जाने के लिए एंबुलेंस मांगा तो अस्पताल कर्मियों ने उस दौरान हाथ खड़े कर दिए। ऐसा आरोप मृत बच्‍ची के परिजनों की ओर से लगाया गया है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है, यह जांच का विषय है। वहीं, यह मामला सामने आने के बाद एसीएमओ कमल ने बताया कि एबुलेंस मांगने वाली बात बिल्कुल गलत है और मृत बच्‍ची के परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों को नकार दिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026