---Advertisement---

UP News: अब यूपी बोर्ड परीक्षा में छात्रों पर रहेगी एआई की पैनी नजर, प्रशासन ने नकल रोकने के लिए कर ली खास तैयारी; जानें पूरी खबर

UP News: एआई आजकल कई सारे काम कर रहा है। ऐसे में अब यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल पर नजर भी रखेगा। स्थानीय प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 26, 2026 4:44 अपराह्न

UP News
Follow Us
---Advertisement---

UP News: एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का नाम सुनते या पढ़ते ही सबसे पहले एक ख्याल सामने आता है। क्या एआई इंसानों के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है? अगर आपके भी मन में ऐसा विचार आता है, तो आपको बता दें कि अब एआई लोगों का डर निकालने का काम कर रहा है। जी हां, आजकल एआई का इस्तेमाल लगभग सभी सेक्टरों में किया जा रहा है। ऐसे में अब एआई परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने का काम भी करेगा। जी हां, आपने सही पढ़ा, उत्तर प्रदेश के रामपुर में परीक्षा केंद्रों पर एआई पावर्ड कैमरे लगाए जाएंगे।

UP News: अब एआई परीक्षा में नकल रोकेगा

‘Amar Ujala’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रामपुर जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। ऐसे में परीक्षा में नकल रोकने के लिए एआई तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इस दौरान जिले के 74 परीक्षा केंद्रों पर 46766 परीक्षार्थी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, सभी परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे ऑडियो-वीडियो प्रसारित के साथ ही परीक्षार्थियों की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। बताया जा रहा है कि यूपी बोर्ड की परीक्षा को सही तरीके से आयोजित कराने के लिए एआई के जरिए सीसीटीवी कैमरों को सीधे बोर्ड के कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएंगा।

एआई सिस्टम इस तरह से रखेगा छात्रों पर पैनी निगाह

रिपोर्ट में बताया गया है कि एआई के जरिए परीक्षा केंद्रों पर छात्रों पर पैनी नजर रखी जाएगी। बताया गया है कि परीक्षा केंद्र में अगर कोई परीक्षार्थी बार-बार अपनी सीट से उठता है, कई बार आगे-पीछे देखता है, कुछ अजीब से हाव-भाव व्यक्त करता है, तो एआई पावर्ड सिस्टम उस छात्र को हाईलाइट करते हुए फौरन सिस्टम को अलर्ट भेज देगा। ऐसे में इसकी सूचना एक साथ बोर्ड के मुख्य कंट्रोल रूम, क्षेत्रीय कार्यालय और जिला स्तर के कंट्रोल रूम तक पहुंच जाएगी।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026

Rashifal 4 November 2026

नवम्बर 3, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 3, 2026

Rain Alert 4 November 2026

नवम्बर 3, 2026