---Advertisement---

UP सरकार की इस खास मुहिम से वेतन वृद्धि का लाभ उठा सकेंगे लाखों कर्मचारी, जानें कैसे मिलेगा फायदा?

UP News: यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए एक बार फिर बड़ी खुशखबरी सामने लाई है। ताजा जानकारी के अनुसार अब वेतन वृद्धि का लाभ रिटायर होने वाले राज्य कर्मचारियों को पेंशन और ग्रेच्युटी में वृद्धि के रूप में मिलेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 12, 2024 2:53 अपराह्न

UP News
Follow Us
---Advertisement---

UP News: यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए एक बार फिर बड़ी खुशखबरी सामने लाई है। ताजा जानकारी के अनुसार अब वेतन वृद्धि का लाभ रिटायर होने वाले राज्य कर्मचारियों को पेंशन और ग्रेच्युटी में वृद्धि के रूप में मिलेगा। दरअसल यूपी सरकार ने नेशनल वेतन वृद्धि पॉलिसी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है जिससे राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारी लाभवान्वित हो सकेंगे।

राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने स्पष्ट किया है कि पहले 30 जून व 31 दिसंबर को रिटायर होने वाले कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिलता था। हालाकि अब नेशनल वेतन वृद्धि पॉलिसी के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से लाखों कर्मचारी वेतन वृद्धि का लाभ उठा सकेंगे।

योगी कैबिनेट का बड़ा निर्णय

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार चला रही भाजपा ने राज्य कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। यूपी सरकार के वित्त विभाग ने नेशनल वेतन वृद्धि पॉलिसी से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। दरअसल लोकसभा चुनाव बीतने के बाद हुई कैबिनेट बैठक में समीक्षा कर नेशनल वेतन वृद्धि पॉलिसी को लागू किया गया है।

यूपी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का कहना है कि अब ऐसे राज्य कर्मचारी जो 30 जून व 31 दिसंबर को रिटायर होंगे उन्हें 1 जुलाई या 1 जनवरी को होने वाले वेतन वृद्धि का लाभ मिल सकेगा। बता दें कि इससे पूर्व रिटायर होने वाले कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिल पाता था।

लाखों कर्मचारियों को होगा फायदा

यूपी सरकार की ओर से प्रस्तावित नेशनल वेतन वृद्धि योजना के तहत राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों को फायदा हो सकेगा। बता दें कि 30 जून 31 दिसंबर को प्रति वर्ष राज्य के अलग-अलग विभागों से लाखों कर्मचारी रिटायर होते हैं। इसके बाद सरकार कई बार 1 जुलाई या 1 जनवरी को कर्मचारियों के तनख्वाह में बढ़ोतरी का ऐलान करती है। ऐसे में रिटायर होने वाले कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिल पाता। हालाकि अब नेशनल वेतन वृद्धि के तहत रिटायर होने वाले कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का लाभ पेंशन व ग्रेच्यूटी के माध्यम से दिया जाएगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026