---Advertisement---

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! इस Vande Bharat Train का बदल गया रूट, गर्मी की छुट्टियों में जा रहे हैं आगरा-वाराणसी, तो पहले जान लें पूरी डिटेल

Vande Bharat Train: उत्तर प्रदेश में चलने वाली इस वंदे भारत ट्रेन का रुट बदल गया है। अगर गर्मी की छुट्टियों में आगरा-वाराणसी जा रहे हैं, तो पहले सही से नए रूट की जानकारी हासिल कर लें।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 21, 2025 5:23 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: इंडियन रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन चलाकर देशवासियों को काफी बड़ी राहत दी है। वर्तमान समय में कई वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं। इस ट्रेन में यात्रियों को सामान्य ट्रेन के मुकाबले काफी अधिक सुविधाएं मिलती हैं। ऐसे में अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी आई है। बता दें कि यूपी में वंदे भारत ट्रेन अच्छी संख्या में यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाती है। ऐसे में यूपी की एक वंदे भारत ट्रेन के रूट में बदलाव किया गया है। इंडियन रेलवे ने आगरा कैंट से वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के रुट को बदला है।

Vande Bharat Train के रूट में हुआ बदलाव

यह तो आप जानते ही होंगे कि इन दिनों स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं। ऐसे में अगर आप आगरा-वाराणसी जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको आगरा कैंट से वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का नया रूट जानना चाहिए। ताकि बाद में किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो। रेलवे के मुताबिक, आगरा कैंट से वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन 29 मई 2025 से नए रूट पर चलेगी। रेलवे ने बताया है कि अब ट्रेन आगरा कैंट, राजा की मंडी, आगरा सिटी, यमुना ब्रिज से होते हुए निकलेगी। वहीं, वर्तमान में यह ट्रेन आगरा कैंट, ईदगाह जंक्शन, आगरा फोर्ट और यमुना ब्रिज से निकलती थी।

Vande Bharat Train में बढ़ाई गई कोचों की संख्या

आपकी जानकारी में इजाफा करने के लिए बता दें कि आगरा कैंट से वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की कोच संख्या भी बढ़ाई जाएगी। मध्य रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह के मुताबिक, आगरा कैंट से वाराणसी तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस वजह से वर्तमान में 8 कोचों की बजाय 29 मई 2025 से 16 कोचों के साथ इस वंदे भारत ट्रेन को चलाया जाएगा। यह वंदे भारत ट्रेन आगरा कैंट से चलकर टूंडला, इटावा, कानपुर, प्रयागराज और बनारस तक जाएगी। इस दौरान इस वंदे भारत ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को पहले से अधिक सीटें और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

वंदे भारत ट्रेन के नए बदलावों से पर्यटकों को मिल सकता है फायदा

मालूम हो कि आगरा कैंट से वाराणसी तक चलने वाली Vande Bharat Train का रुट लगभग 573 किलोमीटर लंबा है। इस सफर में ट्रेन को 7 घंटे का समय लगता है। बता दें कि इस ट्रेन में यात्रियों के लिए एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव क्लास वाला कोच जोड़ा गया है। बताया जा रहा है कि इस नए रूट से और ट्रेन में कोचों की संख्या बढाने से आगरा, वाराणसी और प्रयागराज जाने वाले पर्यटकों को सबसे अधिक लाभ होने की संभावना है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026