---Advertisement---

Vande Bharat Train: मध्य प्रदेश से सीधे कर सकेंगे अयोध्या और संगम नगरी प्रयागराज की यात्रा ! रेल मंत्री भक्तों की इच्छा जल्द कर सकते हैं पूरी

Vande Bharat Train: मध्य प्रदेश से राम नगरी अयोध्या और संगमनगरी प्रयागराज बहुत जल्द वंदे भारत ट्रेन चल सकती है। इसे चलाने की गुहार खुद भारत सरकार में केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से लगाई है। उन्होंने पत्र लिखकर यात्रियों की इच्छा को जाहिर किया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 31, 2025 4:08 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: वंदे भारत ट्रेन ना सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा देती है बल्कि ये धार्मिक संस्कृति को भी आगे बढ़ा राही है। यही वजह है कि, देश में लग्जरी सुविधओं से लैस इस ट्रेन की डिमांड बढ़ती जा रही है। ये ट्रेन अपनी स्पीड और सेफ्टी सुविधाओं के लिए जानी जाती है। इन्हीं खूबियों को देखते हुए भारत सरकार में केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लेटर लिखते हुए कहा है कि, मध्य प्रदेश से प्रयागराज और अयोध्या के लिए स्पेशल वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जाए।

ओरछा से अयोध्या और प्रयागराज के लिए क्या चलेगी वंदे भारत ट्रेन?

मंत्री चाहते हैं कि, ओरछा से अयोध्या और प्रयागराज सीधे एक ही वंदे भारत ट्रेन चले। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखे पत्र में अपील की है कि, “सर्वव्यापक राजाराम के दो निवास हैं ओरछा और अयोध्या। ओरछा से जुड़े छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, झांसी के साथ ही ग्वालियर और प्रयागराज के आसपास के जिलों की मांग लंबे समय है कि अयोध्या के लिए सीधी रेल सेवा शुरू की जाए।”

इस वंदे भारत ट्रेन के चलने से भगवान राम के भक्तों को आसानी होगी। अपने पत्र में केन्द्रीय मंत्री ने आगे लिखा है कि, “ये ट्रेन शुरू होने से भक्तों को त्रिवेणी संगम प्रयागराज में स्नान करने का भी सौभाग्य प्राप्त हो सकेगा। इस प्रकार इस ट्रेन के चलने से यह चारों प्रमुख धार्मिक नगर आपस में जुड़ जाएंगे। यदि यह ट्रेन प्रारंभ होती है तो यह मार्ग धार्मिक, पर्यटन, व्यापारिक गतिविधियों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का नया केंद्र बनेगा। यात्रियों को आरामदायक, आधुनिक और तीव्र गति का सफर मिलेगा, वहीं ओरछा की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी।”

ओरछा को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी बनाने का उद्देश्य

ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस पत्र का फिलहाल अभी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की तरफ से कोई भी जवाब नहीं आया है। लेकिन अगर ओरछा से अयोध्या और प्रयागराज के लिए वंदे भारत ट्रेन चलती है तो मध्य प्रदेश के यात्रियों को भगवान राम की नगरी अयोध्या और संगम नगरी प्रयागराज पहुंचना बहुत आसान हो जाएगा। आपको बता दें, ओरछा को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी बनाने के उद्देश्य से ये अहम कदम उठाया जा सकता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026