CM Yogi Adityanath: अयोध्या नगरी में भव्य दीपोत्सव के लिए उत्तर प्रदेश सज संवरकर तैयार हो रही है। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भव्य दिवस उत्सव का आयोजन होने वाला है। इसे सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया जा रहा है। आइए जानते हैं गवर्नमेंट आफ यूपी ने इसे लेकर क्या जानकारी दी है और किस तरह से सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अयोध्या नगरी का यह पावन दिन लोगों के हर्षोल्लास को बढ़ाने के लिए काफी है। यह लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
क्यों खास है राम नगरी में दीपोत्सव
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में श्री अयोध्या जी का भव्य दीपोत्सव सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक बनकर उभरा है।
अपनी दिव्यता और भव्यता से प्रतिवर्ष विश्व को आकर्षित करने वाला दीपोत्सव आस्था, परंपरा एवं संस्कृति के अद्भुत संगम के साथ श्री अयोध्या जी को वैश्विक सांस्कृतिक पहचान दिला रहा है।
— Government of UP (@UPGovt) October 29, 2026
सीएम योगी आदित्यनाथ के मुताबिक भव्य दीपोत्सव के लिए उत्तर प्रदेश की दिव्य नगरी सज संवरकर तैयार है। इसे लेकर गवर्नमेंट ऑफ यूपी ने कहा कि अपनी दिव्यता और भव्यता से प्रतिवर्ष विश्व को आकर्षित करने वाला दीपोत्सव आस्था परंपरा एवं संस्कृति के अद्भुत संगम के साथ अयोध्या जी को वैश्विक सांस्कृतिक पहचान दिला रहा है। रामनगरी साथ संवरकर तैयार हो रही है जहां बताया जा रहा है कि 7 नवंबर को राम की पैड़ी पर 30 लाख दिए जगमगाने वाले हैं। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि 300 फीट की विशाल स्क्रीन पर भव्य लेजर शो आयोजित होगा।
कैसे CM Yogi Adityanath के निर्देश पर अयोध्या में की जा रही है तैयारी
जाहिर तौर पर उत्तर प्रदेश के अयोध्या में प्रोजेक्शन मेपिंग से राम कथा जीवंत होने वाला है। इसके साथ ही तोरण द्वार से सजे प्रमुख मार्ग और प्रवेश स्थल तैयार किया जा रहे हैं। वहीं अयोध्या नगरी में स्वच्छता और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहते हैं और यहां तक यह भी कहा गया है कि हर घाट को सजाया जा रहा है और हर सड़क चमकने के लिए तैयार है। त्रेता युग की अनुभूति दीपों की आभा में साकार होने वाली है।
यह सच है कि अयोध्या में दीपोत्सव का त्योहार हर साल नए रिकॉर्ड को दर्ज कर रहा है।







