---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: ‘रंग, उमंग और सामाजिक समरसता…’ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को दी होली की शुभकामनाएं; जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने होली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 4, 2026 9:41 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने होली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि उमंग, उल्लास, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि होली हमें आपसी भेदभाव भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और प्रेम व सौहार्द बढ़ाने की प्रेरणा देती है। यह पर्व समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और पारिवारिक व सामाजिक संबंधों को मजबूत बनाता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि सभी लोग त्योहार को शांति, सौहार्द और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाएं तथा पर्यावरण संरक्षण का भी ध्यान रखें।

CM Yogi Adityanath ने दी होली की शुभकामनाएं

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म  एक्स पर लिखा कि “रंग, उमंग और सामाजिक समरसता के पावन पर्व होली की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि यह पावन रंगोत्सव आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं नई ऊर्जा व नया उत्साह लेकर आए”। सीएम ने कहा कि होली भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है, जो हमारी समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है और समाज में नई चेतना का संचार करता है।

होली पर सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे गोरखपुर

होली के शुभ अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंचे थे। उन्होंने लिखा कि “आनंद और आत्मीयता के महापर्व होली पर आज भगवान श्री नरसिंह जी की रंगभरी भव्य शोभायात्रा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गोरखपुर महानगर के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक समारोह में सहभाग किया।भगवान नरसिंह जी का दिव्य अवतार हमें स्मरण कराता है कि भक्त का विश्वास कभी व्यर्थ नहीं जाता।

आनंद और आत्मीयता के महापर्व होली पर आज भगवान श्री नरसिंह जी की रंगभरी भव्य शोभायात्रा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गोरखपुर महानगर के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक समारोह में सहभाग किया।<br><br>भगवान नरसिंह जी का दिव्य अवतार हमें स्मरण कराता है कि भक्त का विश्वास कभी व्यर्थ

उनकी प्रकट हुई कृपा अधर्म पर धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देती है। प्रभु श्री नरसिंह जी की अनुकंपा से आप सभी के जीवन में साहस, संतुलन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रकाश सदैव बना रहे, यही प्रार्थना है”।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Navdeep Rinwa

अक्टूबर 24, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026