---Advertisement---

Yogi Adityanath: Ayodhya में ‘रामायण मेला’ उद्घाटन के दौरान ‘बाबर’ का जिक्र! Bangladesh और Sambhal को लेकर क्या बोले UP CM?

Yogi Adityanath: अयोध्या की धरती पर आज मुगल शासक 'बाबर' का जिक्र हुआ है। जिक्र करने वाले और कोई नहीं बल्कि यूपी के सीएम योगी (CM Yogi) आदित्यनाथ हैं। दरअसल, अयोध्या(Ayodhya) में आज 43वें 'रामायण मेला' का उद्घाटन सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) द्वारा किया गया।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 5, 2024 3:10 अपराह्न

Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

Yogi Adityanath: अयोध्या की धरती पर आज मुगल शासक ‘बाबर’ का जिक्र हुआ है। जिक्र करने वाले और कोई नहीं बल्कि यूपी के सीएम योगी (CM Yogi) आदित्यनाथ हैं। दरअसल, अयोध्या (Ayodhya) में आज 43वें ‘रामायण मेला’ का उद्घाटन सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) द्वारा किया गया। इस दौरान यूपी के सीएम ने मुगल शासक ‘बाबर’ का जिक्र करते हुए बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा कि “बाबर के एक सिपहसालार ने 500 वर्ष पहले जो काम अयोध्या धाम में किया था, संभल में किया था और जो काम आज बांग्लादेश (Bangladesh) में हो रहा है। तीनों का DNA एक है।”

Ayodhya में ‘रामायण मेला’ का उद्घाटन कर क्या बोले CM Yogi Adityanath?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अयोध्या में ‘रामायण मेला’ का उद्घाटन करते हुए कई पहलुओं पर अपना पक्ष रखा। सीएम योगी (Yogi Adityanath) ने कहा कि “अयोध्या आज आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रूप से वैश्विक शहर के रूप में नई पहचान के साथ आगे बढ़ रही है। याद रखें कि पीएम मोदी के प्रयासों से इस साल जनवरी में कैसे भगवान राम 500 साल बाद फिर से मंदिर में विराजमान हुए हैं। जो कोई भी भगवान राम और माता जानकी का सम्मान नहीं करता, चाहे वे आपके कितने भी प्रिय क्यों न हों,, उसे दुश्मन की तरह त्याग देना चाहिए।”

सीएम योगी ने आगे कहा कि “इसीलिए राम भक्तों ने 1990 में नारा दिया, ‘जो राम का नहीं, हमारे किसी काम का नहीं।’ राजनीति में डॉ. राम मनोहर लोहिया आदर्शों के प्रतीक माने जाते हैं। आज की राजनीति में सच्चा समाजवादी स्वतंत्र है। हालांकि, आज के समाजवादी, परिवारवादी बन गए हैं। अपराधियों और गुंडों के संरक्षण के बिना उनकी हालत पानी के बिना संघर्ष कर रही मछली की तरह हो जाती है। वे लोहिया के नाम पर राजनीति तो करते हैं, लेकिन उनके आदर्श को नहीं अपना पाते हैं।”

Sambhal और Bangladesh को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने कह दी बड़ी बात

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने आज अयोध्या में संभल और बांग्लादेश के ताजा हालात पर भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सीएम योगी ने ‘राम कथा पार्क’ में कहा कि “याद कीजिए 500 साल पहले बाबर के एक सिपहसालार ने अयोध्या कुंभ में क्या किया था। संभल (Sambhal) में भी वही हुआ और बांग्लादेश (Bangladesh) में भी वही हो रहा है। तीनों का स्वभाव और डीएनए एक ही है। अगर कोई मानता है कि बांग्लादेश में ऐसा हो रहा है, तो जान लीजिए, वही तत्व यहां भी आपके लिए तैयार बैठे हैं। ये बात करने वाले कुछ लोग ऐसे हैं जैसे यहां संकट हो तो वे भाग जाएंगे और दूसरों को मरने के लिए यहां छोड़ देंगे।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026