---Advertisement---

Noida News: दुबई से ऐसे हो रही थी सोने की तस्करी, युवक का X-Ray करने पर उड़े कस्टम अधिकारियों के होश

Noida News: सोने की तस्करी के अजीबो गरीब तरीके अपने कई बार सुने होंगे। लेकिन, उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 24, 2023 4:04 अपराह्न

Noida News
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: सोने की तस्करी के अजीबो गरीब तरीके अपने कई बार सुने होंगे। सोने की समग्लिंग ज्यादातर विदेशों से भारत में होती है, क्योंकि भारत में सोना अन्य देशों के मुकाबले काफी महंगा है।

लोग नए-नए तरीकों से भारत में सोने की तस्करी करते हैं। कोई जूतों में तो कोई बैग या कपड़ों में इसे छिपाकर भारत लाता है। लेकिन, उत्तर प्रदेश के नोएडा से सोने की तस्करी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। तस्करी की इस घटना से जांच एजेंसियां भी हैरान हैं।

पटे में सोना छिपाकर लाया था युवक

दरअसल, नोएडा में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की टीम ने दुबई की फ्लाइट से भारत लौटे दो ऐसे यात्रियों को पकड़ा है, जो सोने की तस्करी कर रहे थे। दोनों में से एक यात्री ने पेट में सोना छुपाकर रखा था। इस घटना का पता चलते के बाद कस्टम अधिकारियों के भी होश उड़ गए हैं। उनकी इस हरकत का खुलासा तब हुआ जब दोनों का एक्स-रे करवाया गया।

युवक का X-Ray करने पर हुआ खुलासा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, DRI के अधिकारी दोनों युवकों को लेकर नोएडा के सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने दो लोगों का एक्स-रे कराने का अनुरोध किया। डॉक्टरों ने जब दोनों का एक्स-रे किया तो एक युवक के पेट में करीब 200 ग्राम सोना छिपे होने की बात सामने आई। इस सोने की कीमत 10 लाख रुपए बताई जा रही है।

सूचना के आधार DRI ने पकड़े दो यात्री

DRI की नोएडा जोनल यूनिट के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी की दो यात्री लगातार दुबई से दिल्ली के बीच यात्रा कर रहे हैं। इस सूचना पर टीम ने दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट आने पर चेकिंग की और दोनों भाइयों को पकड़ लिया।

इसके बाद दोनों का एक्स-रे करवाया गया। दोनों में से एक के पेट में सोना मिला है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों सगे भाई हैं और दोनों की पहचान देवरिया निवासी रत्नाकर शर्मा और अमित शर्मा के रूप में हुई है। सोना अमित शर्मा के पेट में मिला था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026