---Advertisement---

चमोली में मकान के गिरने से 2 की मौत, वहीं मदमहेश्वर में पैदल बहने से खतरे में 250 श्रद्धालु, रेस्क्यू टीम ने संभाला मोर्चा

Uttarakhand  News: उत्तराखंड के चमोली से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। खबरों की मानें तो यहां एक मकान मलबा आ जाने के कारण भरभरा कर गिर गया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल उनका इलाज नजदीकी ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 16, 2023 12:40 अपराह्न

Uttarakhand  News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand  News: उत्तराखंड के चमोली से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। खबरों की मानें तो यहां एक मकान मलबा आ जाने के कारण भरभरा कर गिर गया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल उनका इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। वहीं मौके पर पहुंची ‘एसडीआरएफ’ की टीम बचाव कार्य के लिए जुटी हुई है।

चमोली के जोशीमठ में हुआ बड़ा हादसा

देखा जाए तो बरसात का महीना शुरू होते ही उत्तराखंड में भूस्खलन, भारी बारिश, बादल फटने और सड़क दुर्घटना जैसी खबरें सामने निकल कर आने लगती हैं। ऐसे में खबर अब उत्तराखंड के चमोली जिले की है। बताया जा रहा है, यहां जोशीमठ की हेलंग में चल रहे क्रशर प्लांट के पास एक मकान को मलबे के ढ़ेर ने अपना निशाना बना लिया। ऐसे में मकान भरभरा कर गिर गया और उसकी चपेट में आने से दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

जोशीमठ के इंस्पेक्टर ने दी थी एसडीआरएफ को जानकारी 

खबरों की मानें तो यह घटना देर रात की है। बताया जा रहा है, मकान गिरने की सूचना सबसे पहले स्थानीय लोगों ने थाना जोशीमठ पुलिस को दी थी। ऐसे में जोशीमठ के इंस्पेक्टर हरक सिंह राणा ने फौरन हरकत में आते हुए, सबसे पहले इसकी जानकारी ‘एसडीआरएफ’ को दी। इस मामले पर उन्होंने बताया, कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी है। ‘एसडीआरएफ’ की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है। 

इसके अलावा रुद्रप्रयाग पैदल मार्ग में बताया जा रहा है 250 श्रद्धालु फंसे हुए हैं। ऐसे में एसडीआरएफ की टीम ने अब तक 120 श्रद्धालुओं को सुरक्षित बचा लिया है। बता दें कि मूसलाधार बारिश होने के कारण मद्महेश्वर पैदल मार्ग पर एक पैदल पुल बह गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026