---Advertisement---

Uttarakhand News: तीर्थयात्रियों से भरी जीप गंगा नदी में गिरी, हादसे में 6 की मौत, CM Dhami ने अपील में कहा-‘लोग अनावश्यक यात्रा से बचें’ 

Uttarakhand News: उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से लगातार मूसलाधार वर्षा हो रही है। ऐसे में जगह-जगह से भूस्खलन और बिजली गिरने की ख़बरें सामने आ रही है। जिसमे लोग हर दिन मारे जा रहे हैं। ख़बरों की मानें तो उत्तराखंड से एक बहुत बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहाँ एक तीर्थयात्रियों से ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: जुलाई 10, 2023 12:16 अपराह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से लगातार मूसलाधार वर्षा हो रही है। ऐसे में जगह-जगह से भूस्खलन और बिजली गिरने की ख़बरें सामने आ रही हैजिसमे लोग हर दिन मारे जा रहे हैं। ख़बरों की मानें तो उत्तराखंड से एक बहुत बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहाँ एक तीर्थयात्रियों से भरी जीप भूस्खलन और भारी बारिश के चलते गंगा नदी में गिर गई। जिसके बाद इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत की सूचना मिली है, जबकि 5 लोगों को ‘एसडीआरएफ’ की टीम द्वारा बचाया जा चुका है। ऐसे में भारी तबाही को देखते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों से अनावश्यक आवाजाही से बचने का आग्रह किया है। इसके साथ ही उफान मार रही नदियों के आसपास के जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। 

दर्दनाक सड़क हादसे में 6 की मौत!

ख़बरों और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह दर्दनाक हादसा टिहरी गढ़वाल जिले के थाना मुनि की रेती के आस-पास हहुआ है। ऐसे में रेती की चौकी ब्यासी पर सूचना मिली कि एक तीर्थयात्रियों से भरी एक जीप गंगा नदी में गिर गई है। इसके बाद फ़ौरन हरकत में आते हुए घटना संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुँचती है। इसके बाद ‘एसडीआरएफ’ की टीम के साथ बचाव अभियान में जुड़ जाती है। फ़िलहाल 5 लोगों को अब तक बचाया जा चुका है, जबकि इस हादसे में 6 लोगों की मारे जाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है गोताखोरों को अब तक 6 लोगों में से 3 की लाशें बरामद हुई है, जबकि 3 की तलाश अभी जारी है। 

पुलिस अधिकारियों ने घटना को लेकर क्या बताया ? 

वहीँ टिहरी गढ़वाल के पुलिस अधिकारियों ने घटना को लेकर बताया कि मालाकुंती पुल से होटल आनंद काशी के बीच में राष्ट्रीय राजमार्ग के आस-पास तीर्थयात्रियों से भरी एक जीप नीचे खाई के रास्ते गंगा नदी में जा गिरी। जीप में चालक समेत 11 लोग सवार थे। जिसमे से ‘एसडीआरएफ’ की टीम द्वारा 5 लोगों को बचाया जा चुका है। वहीं जो लोग घायल हुए हैं उनको तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया गया है। 

बता दें कि मौसम विभाग ने इस बीच सूचना जारी करते हुए बताया कि 11 और 12 जुलाई को प्रदेश के 13 जिलों में से आठ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। यह जिले इस प्रकार है -चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर शामिल है। . 

खतरे को देखते हुए CM Dhami ने लोगों से किया अपील

आय दिन हादसों को लेकर उत्तराखंड सरकार अब हाई अलर्ट मोड में नजर आ रही है। ऐसे में प्रदेश के मुखिया CM Dhami ने अपील करते हुए लोगों से कहा – “कुछ दिनों से प्रदेश में हो रही अत्यधिक बारिश के मद्देनजर मेरा सभी से निवेदन है कि ऐसे समय में आप पूर्ण सतर्कता बनाए रखें व अनावश्यक यातायात से बचें। नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखते हुए किसी भी प्रकार की परिस्थिति से निपटने हेतु प्रशासन को भी रेड अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026