---Advertisement---

Uttarakhand News: मदरसों में हो रहे अनैतिक कार्य को लेकर सख्त हुई धामी सरकार, दिए सत्यापन के आदेश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूबे में संचालित मदरसों के सत्यापन करने के सख्त निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा है कि सभी जिलों में संचालित समस्त मदरसों में सत्यापन कराया जाए एवं जहां भी कोई अनैतिक कार्य हो रहा हो वहां तत्काल प्रभाव से आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 10, 2023 9:54 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूबे में संचालित मदरसों के सत्यापन करने के सख्त निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा है कि सभी जिलों में संचालित समस्त मदरसों में सत्यापन कराया जाए एवं जहां भी कोई अनैतिक कार्य हो रहा हो वहां तत्काल प्रभाव से आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। बता दें कि सीएम ने ये आदेश नैनीताल के एक अवैध मदरसे में बच्चों के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार के मामले को संज्ञान में लेते हुए दिया है। सीएम के निर्देश के बाद से प्रशासन सक्रिय है और सभी जिलों के संबंधित अधिकारियों को मदरसों के संबंध में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

नैनीताल में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिनों नैनीताल के ज्योलीकोट के पास वीरभट्टी में संचालित एक अवैध मदरसे में बच्चों के साथ हो अमानवीय व्यवहार का संज्ञान लिया। सीएम ने सख्ती के साथ आदेश दिए हैं कि उत्तराखंड के सभी जिलों में संचालित समस्त मदरसों में सत्यापन की प्रक्रिया को पूरा किया जाए। वहीं इसके साथ ही ये भी आदेश जारी किए गए हैं कि जहां भी कोई अनैतिक कार्य किया जा रहा हो वहां आवश्यकतानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।

ये है पूरा प्रकरण

उत्तराखंड में अवैध ढंग से संचालित हो रही मदरसों को लेकर मामला अब और सख्त हो गया है। दरअसल बीते दिनों नैनीताल में ज्योलिकोट के पास स्थित वीरभट्टी में एक अवैध मदरसे में बच्चों साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया था। इसका संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने मदरसे का दौरा किया जहां स्थिति बेहद खराब थी। खबरों की माने तो इस मदरसे में बच्चों के साथ अश्लील हरकतें की जाती थी और साथ ही उन्हें अश्लील फिल्म दिखाई जाती थी। वहीं इसके अलावा भी यहां कई तरह की गड़बड़ियां सामने आईं थी। शासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए इस पर कारर्रवाई करने के आदेश दिए और इसके साथ ही अब सूबे के सभी मदरसों का सत्यापन कराया जाएगा और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

Leave a Comment