---Advertisement---

Uttarakhand News: उत्तराखंड के धारी देवी में बड़ा हादसा, राजस्थान के यात्रियों से भरी बस पलटी, बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे यात्री

Uttarakhand News: उत्तराखंड के धारी देवी में एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया है। यहां यात्रियों से भरी बस बीच सड़क पर पलट गई। जिसके चलते कई लोग घायल हुए हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 15, 2023 1:41 अपराह्न | Updated: जून 15, 2023 4:45 अपराह्न

Uttarakhand bus accident
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: उत्तराखंड के धारी देवी में एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया है। यहां यात्रियों से भरी बस बीच सड़क पर पलट गई। जिसके चलते कई लोग घायल हुए हैं। अभी तक हादसे में जानी नुकसान की कोई खबर नहीं है। फिलहाल, सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस टीम मौक पर पहुंच चुकी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Mukhtar Ansari: अपने बेटे और बहू से मिलने को तरसा बाहुबली मुख्तार, कोर्ट से लगाई ये गुहार

बस में सवार थे 30 यात्री

जानकारी के मुताबिक, ये हादसा ऋषिकेश बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर धारी देवी के समीप हुआ। जहां यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि बस में कुल 30 यात्री सवार थे, बदरीनाथ के दर्शन करके वापस लौट रहे थे। ये सभी यात्री राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बस के हादसे का शिकार होते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बस से बाहर निकाला। तब तक पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी थी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

बड़ा हादसा टला

गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। बस में करीब 30 यात्री सवार थे, जो बदरीनाथ यात्रा से वापस लौट रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि कई यात्रियों कों गंभीर चोटें आई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यात्रियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: Manipur के इंफाल में एक बार फिर भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने कैबिनट मंत्री के घर में लगाई आग

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026