---Advertisement---

Char Dham Yatra 2024: जयकारों की गूंज के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, दर्शन को जुटे हजारों श्रद्धालु; देखें वीडियो

Char Dham Yatra 2024: उत्तराखंड के सुदूर पर्वतीय हिस्सों में बसे बद्री विशाल धाम के कपाट आज वैदिक मंत्रोच्चार व जयकारों की गूंज के साथ खोल दिए गए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 12, 2024 10:40 पूर्वाह्न

Char Dham Yatra 2024
Follow Us
---Advertisement---

Char Dham Yatra 2024: उत्तराखंड के सुदूर पर्वतीय हिस्सों में बसे बद्री विशाल धाम के कपाट आज वैदिक मंत्रोच्चार व जयकारों की गूंज के साथ खोल दिए गए हैं। इसी क्रम में चार धाम यात्रा 2024 के लिए अपनों घरों से निकले तीर्थयात्री अब बद्रीनाथ धाम पहुंच कर भगवान बद्री विशाल के दर्शन भी कर सकते हैं।

बद्रीनाथ-केदारनाथ समिति के चीफ अजेन्द्र अजय ने इस संबंध में स्पष्ट किया कि आज सुबह 6 बजे पूरे विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार और बद्री विशाल लाल की जय के नारों के साथ श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से भी इस संबंध में एक वीडियो जारी किया गया है जिसमे बद्री विशाल भगवान के दर्शन हेतु हजारों श्रद्धालुओं को कतार में खड़ा देखा जा सकता है।

जयकारों की गूंज के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट

उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में स्थित चार धाम (केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री) की यात्रा अब पूरी तरह से शुरू हो गई है। आज सुबह 6 बजे वैदिक मंत्रोच्चार व प्रभु बद्री विशाल के नारों की गूंज के साथ बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खोल दिए गए हैं। इसी क्रम में देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम पहुंचकर प्रभु बद्री विशाल के दर्शन करते देखे गए।

समाचार एजेंसी एएनआई ने बद्रीनाथ धाम से जुड़ा एक वीडियो जारी किया है जिसमे देखा जा सकता है कि हजारो श्रद्धालु कतारों में लगकर प्रभु बद्री विशाल के दर्शन करने जा रहे हैं। बता दें कि चार धाम यात्रा 2024 पर निकले तीर्थयात्री अब बारी-बारी से केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री व गंगोत्री धाम में पहुंचकर दर्शन-पूजन कर सकेंगे।

PM मोदी के नाम पर हुई पहली पूजा

बद्रीनाथ धाम में कपाट खुलने के बाद केदारनाथ-बद्रीनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने भी अपना पक्ष रखा। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि “बद्री विशाल के कपाट खुलने के बाद हमारी पहली अभिषेक पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर की गई है हमारा प्रयास भक्तों की यात्रा को सुगम बनाना है।”

इसके अलावा उन्होंने जानकारी दी कि मंदिर के कपाट खुलते वक्त थोड़ी बारिश भी हुई लेकिन इसके बावजूद भक्तों की संख्या में कोई कमी नहीं आई। मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ लगातार देखी जा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Josh Hazlewood

अप्रैल 16, 2026

US-Iran Conflict

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026