---Advertisement---

Pauri Bus Accident: पौड़ी में अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, कई लोग घायल; घटनास्थल पर पहुंचा पुलिस-प्रशासन

Pauri Bus Accident: उत्तराखंड के पौड़ी में एक प्राइवेट बस अपना नियंत्रण खो बैठी। इसके बाद बस 100 मीटर से अधिक गहरी में जा गिरी। इसमें कई यात्री बुरी तरह से घायल हो गए हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 12, 2025 6:19 अपराह्न

Pauri Bus Accident
Follow Us
---Advertisement---

Pauri Bus Accident: रविवार को उत्तराखंड के पौड़ी में बड़ा बस हादसा हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक निजी बस अपना नियंत्रण खो बैठी और 100 मीटर से ज्यादा गहरी खाई में जा गिरी। पौड़ी बस हादसे की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी पहुंच गए हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि घायलों को बचाने का काम शुरू हो चुका है। बस हादसे में कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है।

Pauri Bus Accident में कई लोग बुरी तरह घायल

खबरों में बताया जा रहा है कि यह पौड़ी बस हादसा रविवार दोपहर 3 बजे के आसपास हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा का शिकार हुई निजी मिनी बस श्रीनगर के लिए निकली थी। मगर पौड़ी के कोठार बैंड के पास अचानक से बस ड्राइवर से बस का नियंत्रण छूट गया। इसके बाद बस पास की गहरी खाई में गिर गई।

जानकारी के अनुसार, बस के गिरते ही चारों ओर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। खाई में गिरने के बाद बस एक पेड़ से टकरा गई और बस के सारे पुर्जे तितर-बितर हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस भयावह हादसे में 5 लोगों की मरने की सूचना है। वहीं, तकरीबन 15 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं।

पौड़ी बस हादसे में घायलों का इलाज जारी

रिपोर्ट्स के अनुसार, Pauri Bus Accident के बाद जिला प्रशासन फौरन हरकत में आ गया है। हादसे में राहत और बचाव का तेजी से किया जा रहा है। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, मरने वाले लोगों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि जिलााधिकारी आशीष चौहान घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य तेजी से करवाया। घटनास्थल पर एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी रेस्क्यू का काम कर रहे हैं। खबरों में बताया जा रहा है कि पौड़ी के स्थानीय लोग भी घायलों को बचाने कार्य कर रहे हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026

Election Commission

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026