---Advertisement---

Pithoragarh Landslide: पिथौरागढ़ में कुदरत का कहर! देखते ही देखते भरभराकर गिरा पहाड़; भयावह Video देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Pithoragarh Landslide: भूस्खलन के बीच राहत की खबर आना राहत को दुगना करता है। उत्तराखंड (Uttarakhand) के पिथौरागढ़ जिले में भीषण भूस्खलन हुआ। इस दौरान तवाघाट-धारचूला नेशनल हाइवे पर पहाड़ का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। स्थिति ये हुई कि पूरी सड़क मलबे से भरी नजर आई।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 21, 2024 4:49 अपराह्न

Pithoragarh Landslide
Follow Us
---Advertisement---

Pithoragarh Landslide: भूस्खलन के बीच राहत की खबर आना राहत को दुगना करता है। उत्तराखंड (Uttarakhand) के पिथौरागढ़ जिले में भीषण भूस्खलन हुआ। इस दौरान तवाघाट-धारचूला नेशनल हाइवे पर पहाड़ का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। स्थिति ये हुई कि पूरी सड़क मलबे से भरी नजर आई। पिथौरागढ़ में हुए भूस्खलन (Pithoragarh Landslide) से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। पिथौरागढ़ में हुए भूस्खलन से जुड़ा वीडियो (Pithoragarh Landslide Video) इतना विभत्स है कि इसे देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। भूस्खलन के दौरान राहत की बात ये रही कि किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। इसकी जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने दी है।

Pithoragarh Landslide देखते ही देखते भरभराकर गिरा पहाड़

सचिन गुप्ता नामक एक्स हैंडल यूजर ने एक वीडियो पोस्ट किया है। यूजर का दावा है कि ये वीडियो पिथौरागढ़ में तवाघाट-धारचूला नेशनल हाइवे (Tawaghat-Dharchula NH) पर हुए भूस्खलन से जुड़ा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पहाड़ का एक हिस्सा देखते ही देखते भरभराकर गिरता नजर आ रहा है और आस-पास खड़े लोगों के बीच अफरा-तफरी मची है। कई ऐसे पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग हैं जो भूस्खलन का वीडियो अपने कैमरे में कैद करने को आतुर नजर आ रहे हैं। पिथौरागढ़ में हुए भूस्खलन (Pithoragarh Landslide) के बाद तवाघाट-धारचूला नेशनल हाइवे पर यातायात प्रभावित हुआ है। भारी संख्या में वाहन जाम में फंसे हुए हैं जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन प्रयासरत है।

CM Pushkar Singh Dhami ने पिथौरागढ़ भूस्खलन से जुड़ी घटना का लिया संज्ञान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने पिथौरागढ़ में हुए भूस्खलन से जुड़ी घटना का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि “पिथौरागढ़ जिले के तवाघाट-धारचूला नेशनल हाइवे पर हुए लैंड स्लाइड में राहत की खबर ये है कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। रास्ते से मलबे को हटाने के लिए त्वरित कदम उठाए जाने और जल्द से जल्द मार्ग खोलने हेतु जिला प्रशासन व संबंधित अधिकारियों सभी आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।” सीएम धामी के आधिकारिक एक्स हैंडल से जारी तस्वीर में देखा जा सकता है कि कैसे प्रशासनिक अधिकारी मलबे को हटाने के लिए प्रयासरत हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026