Rain Alert 10 April 2026: पहाड़ों पर बारिश के साथ बर्फबारी का डबल अटैक, तो इन जगहों पर सूरज आग उगलने को तैयार, देखें वेदर रिपोर्ट

Rain Alert 10 April 2026: उत्तराखंड के केदारनाथ, बद्रीनाथ में तेज बर्फबारी जारी है। इसके अलावा हिमाचल  प्रदेश में भी हालात ऐसे ही है।

Rain Alert 10 April 2026

फाइल फोटो

Rain Alert 10 April 2026: पहाड़ों पर मौसम का मिजाज बीते कई दिनों से टेंशन बढ़ गई है। मालूम हो कि चारधाम की यात्रा शुरू होने वाली है, अभी भी उत्तराखंड के केदारनाथ, बद्रीनाथ समेत कई जगहों पर तेज बर्फबारी जारी है। इसके अलावा हिमाचल  प्रदेश, जम्मू कश्मीर में भी हालात ऐसे ही है। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने के कारण दिल्ली समेत कई इलाकों में तापमान बढ़ने की उम्मीद है। जिससे एक बार फिर सूरज आग उगलने को तैयार है। इसके अलावा कई जगहों पर आने वाले  दिनों में तेज धूप से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।

पहाड़ों पर बारिश के साथ बर्फबारी का डबल अटैक

जम्मू-कश्मीर में 11 अप्रैल को छिटपुट से लेकर मध्यम स्तर की हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी, छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाएं (गति 30-40 किमी प्रति घंटा, 50 किमी प्रति घंटा तक) चलने की संभावना है। वहीं, 10 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फरबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बिजली गिरने की संभावना है।

तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और रायलसीमा में 9 और 10 अप्रैल को, केरल और माहे में 10 से 11 अप्रैल के दौरान और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 10 से 13 अप्रैल के दौरान गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में सूरज उगलेगा आग – Rain Alert 10 April 2026

राजधानी दिल्ली-एनसीआर में सूरज पूरी तरह से आग उगलने के लिए तैयार है। बीते कुछ दिनों से दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम पूरी तरह से सुहावना हो गया था। लेकिन अब एक बार फिर धूप दिल्लीवासियों को परेशानी बढ़ाने के लिए तैयार है। आईएमडी के चांदनी चौक, पूसा, पालम, पीतमपुरा, प्रगति मैदान, पूसा, राजघाट समेत कई जगहों पर भीषण गर्मी का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं गुरूग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद में भी गर्मी का प्रकोप बढ़ने की उम्मीद है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

बिहार में मौसम इन दिनों तेजी से बदल रहा है। आईएमडी के अनुसार राज्य में बारिश, आंधी और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। तेज हवाएं 50–70 किमी/घंटा तक चल सकती हैं।
कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, मौसम में अचानक बदलाव से तापमान में गिरावट आ सकती है। इसके अलावा
पूर्वी भारत में सक्रिय सिस्टम के कारण बिहार भी इसकी चपेट में है, जिससे भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

 

 

 

 

Exit mobile version