---Advertisement---

Uttarakhand: 102 साल की बुजुर्ग महिला का मृत समझकर कर रहे थे अंतिम संस्कार, आंख खुली तो हैरत में पड़ गए लोग

Uttarakhand: उत्तराखंड रुड़की से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले ने सभी को हैरान कर के रख दिया है। बता दें कि यह मामला उत्तराखंड के रुड़की के नारसन कस्बे का है जिसमें एक गांव की बुजुर्ग महिला की मौत हो जाती है और जब उसे अंतिम संस्कार के लिए ले ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: फ़रवरी 2, 2023 10:40 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand: उत्तराखंड रुड़की से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले ने सभी को हैरान कर के रख दिया है। बता दें कि यह मामला उत्तराखंड के रुड़की के नारसन कस्बे का है जिसमें एक गांव की बुजुर्ग महिला की मौत हो जाती है और जब उसे अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा होता है तब वह अचानक से मृतका‌ के शरीर से हरकत होती है जिसे देखकर सभी हैरान हो जाते हैं।

ज्ञान देवी को मृत घोषित कर दिया गया

यह मामला रुड़की के नारसन कस्बे का है जहां विनोद की 102 वर्षीय मां ज्ञान देवी पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी और बीते मंगलवार को अचानक से बीहोश हो गई जिसके बाद उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया और उनकी जांच करवाई गई। डॉक्टर ने जांच की और उनको मृत घोषित कर। ज्ञान देवी की मौत के बाद सभी परिजन शोक में चले गए थे वहीं परिजनों ने रिश्तेदारों को सूचित कर उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी थी लेकिन इसी बीच ज्ञान देवी के शरीर में हल्की सी हलचल महसूस हुई और जब परिजनों ने उनके पास जाकर देखा तो उन्होंने आंखें खोल रखी थी।

Also Read: Weather News: शीतलहर से थर-थर कांप रहा उत्तर भारत, जानिए कब मिलेगी ठंड से राहत

अचानक से जिंदा हो गई 102 वर्षीय ज्ञान देवी

किसी को भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था लेकिन ज्ञान देवी के वापस आने पर सभी परिजनों और रिश्तेदारों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जिस गांव में अभी तक मातम का माहौल था वही अब लोग खुशियां मना रहे हैं। ज्ञान देवी के बेटे विनोद का कहना है कि उनकी माता परिवार ही नहीं बल्कि पूरे गांव में सबसे बुजुर्ग महिला है उनके जीवित होने पर पूरा गांव खुशी मना रहा है। विनोद ने बताया कि होश में आने के बाद उनकी मां पहले की तरह खा पी रही है और स्वस्थ हैं।

Also Read: Viral Video: कभी देखा है ऐसा खटिया तोड़ डांस, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोट-पोट

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Dehradun Expressway

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Bijnor Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Bengaluru Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Viral Video

अप्रैल 14, 2026