---Advertisement---

Weather News: शीतलहर से थर-थर कांप रहा उत्तर भारत, जानिए कब मिलेगी ठंड से राहत

Weather News: उत्तर भारत में सर्द हवाओं और ठंड का सिलसिला अभी थमा नहीं है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी के साथ ठंड में राहत देखने को मिली थी लेकिन फिर राज्यों में बारिश के कारण ठंडी हवा चलने लग गई है जिसके कारण तापमान में एक बार फिर गिरावट देखी जा रही ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: फ़रवरी 2, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Weather News: उत्तर भारत में सर्द हवाओं और ठंड का सिलसिला अभी थमा नहीं है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी के साथ ठंड में राहत देखने को मिली थी लेकिन फिर राज्यों में बारिश के कारण ठंडी हवा चलने लग गई है जिसके कारण तापमान में एक बार फिर गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अगले 5 दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना है।

14 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक तेज हवाएं चलने की संभावना है। जिसकी रफ्तार 14 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। वही दिल्ली में अधिकतम तापमान 20 से 23 डिग्री के बीच रहेगा और न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री रहने की संभावनाएं हैं। दिल्ली एनसीआर में दिन में धूप निकली रहेगी लेकिन पहाड़ी इलाकों से आने वाली बर्फीली हवाएं तापमान में गिरावट का कारण बन सकती हैं। दिल्ली एनसीआर के लोगों को सुबह और शाम की ठंड परेशान कर सकती है।

Also Read: Uttarakhand: गैंगस्टरों पर CM धामी कसेंगे शिकंजा, जल्द छीनी जाएंगी 38 करोड़ की संपत्तियां

इन राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी

2 फरवरी से ताजा पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो जाएगा जिसका असर पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में देखा जाएगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश की मध्य और उच्च इलाकों में गुरुवार को स्नो फॉल के साथ बारिश होने की संभावना है। श्रीनगर में भी हिमपात के कारण पूरी घाटी शीतलहर की चपेट में आ गई है वहीं प्रशासन ने कश्मीर के बांडीपोरा, बारामुला, कुपवाड़ा, गांदरबल, बड़गाम, पुलवामा, कुलगाम, शोपियां में हिमस्खलन की चेतावनी दी है।

Also Read: PM Modi ने Union Budget 2023 को बताया “उम्मीदों का बजट”, महिलाओं के साथ ही गरीबों और मध्यम वर्गीय लोगों को मिलेगा लाभ

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026