---Advertisement---

सावधान! Char Dham Yatra शुरू होने से पहले केदारनाथ पहुंचे मुख्य सचिव ने दी अहम जानकारी, पहलगाम हमले के बाद फ्रंटफुट पर धामी सरकार

बड़े घटनाक्रम के रूप में पहलगाम आतंकी हमला ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इसको लेकर धामी सरकार Char Dham Yatra 2025 शुरू होने से ठीक पहले फ्रंटफुट पर है। इसी क्रम में आज राज्य के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने केदारनाथ धाम पहुंचकर हालिया स्थिति का जायजा लिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 26, 2025 5:31 अपराह्न

Char Dham Yatra
Follow Us
---Advertisement---

Char Dham Yatra: एक बड़े आतंकी घटनाक्रम ने देश को झकझोर कर रख दिया है। यही वजह है कि भारत के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है। प्रशासनिक महकमा फूंक-फूंककर अपने कदम रख रहा है। चार धाम यात्रा 2025 की शुरुआत 30 अप्रैल को होनी। उससे पूर्व धामी सरकार फ्रंटफुट पर है और सुरक्षा के लिहाज से सभी माकूल इंतजाम किए जा रहे हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार ही राज्य के मुख्य सचिव आनंद बर्धन Char Dham Yatra शुरू होने से पहले आज केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सभी इंतजामों की समीक्षा की और श्रद्धालुओं के लिए कुछ राहत भरी खबर बता गए हैं। ऐसे में जो भी श्रद्धालु चार धाम यात्रा के लिए कमर कस चुके हैं, वो सावधानी से मुख्य सचिव साहब की बातों को जान-समझ लें।

Char Dham Yatra शुरू होने से पहले केदारनाथ पहुंचे मुख्य सचिव ने दी अहम जानकारी

औचक निरीक्षण के लिए केदारनाथ पहुंचे उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने आहम जानकारी दी है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद चार धाम यात्रा को लेकर चल रही तमाम तरह की खबरों के बीच मुख्य सचिव ने मंदाकिनी और सरस्वती नदी पर बने बेली ब्रिज का निरीक्षण किया। इसके अलावा मुख्य सचिव द्वारा केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया गया। Char Dham Yatra 2025 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर उन्होंने कहा कि बेली ब्रिज का काम पूरा हो चुका है, जिससे यात्रियों को और अधिक सुविधा और आसानी होगी। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए जा रहे रैन बसेरों में एलईडी साइनेज लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। आनंद बर्धन का कहना है कि इससे यात्रियों को यह स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी कि शौचालय, चिकित्सा सहायता व अन्य जरूरी सुविधाएं कहां-कहां उपलब्ध हैं।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद फ्रंटफुट पर धामी सरकार

एक ओर आतंकी मंसूबे लिए पाकिस्तान भारत पर बुरी नजर डाल रहा है। वहीं दूसरी ओर भारत की सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने में जुटी है। राज्य सरकारें भी पहलगाम आतंकी हमले के बाद केन्द्र के कंधे से कंधा मिला रही हैं। उत्तराखंड की धामी सरकार भी उसी फेहरिस्त में शामिल है। जब Char Dham Yatra 2025 शुरू होनी है, उससे ठीक पहले पहलगाम में आतंकी हमला होना, धामी सरकार के लिए चुनौती है। हालांकि, सरकार ने इस चुनौती को स्वीकार कर मोर्चा संभाल लिया है और प्रशासनिक महकमा 30 अप्रैल से शुरू हो रहे चार धाम यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जुट गए हैं। इसी कड़ी में आज मुख्य सचिव ने भी केदारनाथ का दौरा कर सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Ayatollah Ali Khamenei

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026