---Advertisement---

38th National Games की मेजबानी के लिए तैयार धामी सरकार! खेल मंत्री ने सांझा की कार्यक्रम की रुपरेखा

38th National Games: बहुप्रतीक्षित 38वीं राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी 2025 से शुरू होने जा रही हैं। देश भर से 10000 से अधिक खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उत्तराखंड पहुंचे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 25, 2025 3:28 अपराह्न

38th National Games
Follow Us
---Advertisement---

38th National Games: बहुप्रतीक्षित 38वीं राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी 2025 से शुरू होने जा रही हैं। देश भर से 10000 से अधिक खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उत्तराखंड पहुंचे हैं। राज्य के विभिन्न शहरों जैसे देहरादून, हल्द्वानी, ऋषिकेश, हरिद्वार और रुद्रपुर में खेलों की तैयारी अंतिम चरण में है।

38th National Games के लिए खिलाड़ियों का आगमन

राष्ट्रीय खेल का हिस्सा बनने पहला बैच हल्द्वानी पहुंच चुका है। यहां 26 जनवरी 2025 को त्रैथलॉन प्रतियोगिता शुरू होगी। इस प्रारंभिक आगमन के साथ, विभिन्न राज्यों से खिलाड़ी इस इवेंट में भाग लेने के लिए यात्रा कर रहे हैं। उत्तराखंड में इस समय भारी उत्साह है क्योंकि यह राज्य पूरे भारत से खिलाड़ियों का स्वागत कर रहा है।

उत्तराखंड सरकार की ओर से खेल मंत्री रेखा आर्या ने व्यक्तिगत रूप से खिलाड़ियों का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, “मैं उन टीमों को दिल से बधाई देती हूं, जो 38वीं राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने के लिए उत्तराखंड आई हैं। हम खिलाड़ियों की यात्रा, आवास और भोजन की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहे हैं।” उत्तराखंड की सरकार और स्थानीय लोग खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत कर रहे हैं।

खेल और संस्कृति का संगम है 38वां नेशनल गेम्स

इस बार की राष्ट्रीय खेलों का खास महत्व है क्योंकि उत्तराखंड अपना 25वां रजत जयंती वर्ष मना रहा है। राज्य सरकार ने खेलों के साथ-साथ पर्यटन और संस्कृति को भी बढ़ावा देने की योजना बनाई है। 28 जनवरी को देहरादून के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भव्य उद्घाटन समारोह होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। इन खेलों का उद्देश्य केवल खेलों को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर को भी दुनिया के सामने लाना है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026

Election Commission

अक्टूबर 23, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 23, 2026