---Advertisement---

Uttarakhand News: Yamunotri हाईवे निर्माण को मिली मंजूरी, जानें CM Dhami का खास प्लान

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार राज्य से सूदुर पर्वतीय इलाको में भी सड़कों का जाल बिछा रही है। धामी सरकार (CM Dhami) की कोशिश है कि पहाड़ों पर स्थित गांवो को भी मुख्य सड़कों से जोड़ा जाए जिससे की कनेक्टिविटी को इजाफा मिल सके।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 21, 2024 3:56 अपराह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार राज्य से सूदुर पर्वतीय इलाको में भी सड़कों का जाल बिछा रही है। धामी सरकार (CM Dhami) की कोशिश है कि पहाड़ों पर स्थित गांवो को भी मुख्य सड़कों से जोड़ा जाए जिससे की कनेक्टिविटी को इजाफा मिल सके। इसी क्रम में धामी सरकार के एक और विकास परियोजना को केन्द्र सरकार से मंजूरी मिल गई है।

जानकारी के अनुसार केन्द्र सरकार द्वारा राज्य के यमुनोत्री (Yamunotri) हाईवे पर हरबर्टपुर-कालसी से बड़कोट बैंड तक डबल लेन सड़क के निर्माण के संबंध में मंजूरी दे दी गई है। सीएम धामी ने इस क्रम में केन्द्र सरकार का आभार जताया है और उनकी तरफ से स्पष्ट किया गया है कि इस परियोजना के मंजूरी मिलने से उत्तराखंड (Uttarakhand News) के विकास को और रफ्तार मिल सकेगा।

Yamunotri हाईवे विकास परियोजना को मंजूरी

केन्द्र सरकार की ओर से उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रस्तावित किए गए यमुनोत्री (Yamunotri) हाईवे विकास परियोजना को मंजूरी दे दी गई है। इसके तहत सरकार की ओर से हरबर्टपुर-कालसी से बड़कोट बैंड तक डबल लेन सड़क बनाने के लिए 346 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। बताया जा रहा है कि केन्द्र सरकार द्वारा मंजूरी मिलने के बाद बड़कोट से हरबर्टपुर के बीच 25 किमी लंबे सड़क को डबल लेन में तब्दील किया जा सकेगा।

सीएम धामी (CM Dhami) भी केन्द्र सरका द्वारा यमुनोत्री (Yamunotri) हाईवे विकास परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद बेहद खुश नजर आएगा। उन्होंने अधिकारियों के समक्ष स्पष्ट किया कि जल्द से जल्द सड़क को डबल लेन करने का कासम शुरू किया जाए जिससे की लोगों का आवागमन और आसान हो सके।

Uttarakhand News: कनेक्टिविटी में इजाफा

केन्द्र सरकार द्वारा यमुनोत्री (Yamunotri) हाईवे विकास परियोजना को मंजूरी देने के बाद उत्तराखंड (Uttarakhand News) के कई इलाकों का विकास हो सकेगा। बताया जा रहा है कि इल हाईवे के डबल लेन होने से आसपास के कई गांव के लोग लाभवान्वित हो सकेंगे। इसके अलावा राज्य के कनेक्टिविटी में इजाफा होगा और चारो धाम की यात्रियों को भी लाभ मिल सकेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 11 August 2026

अगस्त 10, 2026

कल का मौसम 10 August 2026

अगस्त 9, 2026

Rain Alert 10 August 2026

अगस्त 9, 2026