---Advertisement---

नैनीताल के कई चौराहों को चौड़ा करने की तैयारी, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; जानें क्या है उत्तराखंड सरकार के निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार लगातार राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर कस रही है। इस क्रम में सरकार देवभूमि के विभिन्न हिस्सों में रास्तों के साथ अन्य सभी सुविधाओं को दुरुस्त करने में लगी है जिससे की यात्रियों के साथ राज्य के स्थानिय लोगों को भी लाभ मिल सके।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 4, 2024 2:28 अपराह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार लगातार राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर कस रही है। इस क्रम में सरकार देवभूमि के विभिन्न हिस्सों में रास्तों के साथ अन्य सभी सुविधाओं को दुरुस्त करने में लगी है जिससे की यात्रियों के साथ राज्य के स्थानिय लोगों को भी लाभ मिल सके। खबर है कि अब इसी क्रम में देवभूमि के नैनीताल में स्थित कई पतले चौराहों को चौड़ा किया जाएगा जिससे की स्थानिय लोगों के साथ पर्यटकों को जाम जैसी समस्या से राहत मिल सके। इसमें एसबीआइ मल्लीताल, फांसी गधेरा चौराहा, चीना बाबा चौराहा व मल्लीताल रिक्शा स्टैंड जैसे चौराहा शामिल हैं। इस क्रम में नैनीताल प्राधिकरण के अधिकारियों ने इन चौराहों का जायजा कर सर्वे की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है।

नैनीताल के कई चौराहों को चौड़ा करने की तैयारी

नैनीताल को सरोवर का शहर कहा जाता है और इस क्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटक नैनीताल में पहुंचते हैं। उत्तराखंड का ये शहर प्रदेश के प्रमुख दार्शनिक स्थलों में से एक हैं। ऐसे में संकरी गलियों व रास्तों के कारण पर्यटकों व स्थानिय लोगों को भीषण जाम की समस्या से जुझना पड़ता है। उत्तराखंड (Uttarakhand) सरकार इस क्रम में अब सजग नजर आ रही है और नैनीताल के कई चौराहों को चौड़ा करने के निर्देश जारी किए हैं। इसमें एसबीआइ मल्लीताल, मस्जिद तिराहा, फांसी गधेरा चौराहा, तल्लीताल डांठ चौराहा, मनु महारानी चौराहा व मल्लीताल रिक्शा स्टैंड जैसे चौराहे शामिल हैं। सरकार का दावा है कि नैनीताल के इन चौराहों को चौड़ा करने के बाद स्थानिय लोगों के साथ पर्यटकों को जाम से मुक्ति मिल सकेगी और उनका सपर आसान हो सकेगा।

उत्तराखंड सरकार ने इसके साथ ही अतिक्रमण के संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी कर कहा है कि सड़क किनारे किए गए सभी अतिक्रमण को हटाकर मार्च तक चौड़ीकरण के काम को पूरा कर लिया जाए।

अतिक्रमण को लेकर सख्त हुई सरकार

नैनीताल के साथ देवभूमि के विभिन्न हिस्सों में दुकानदार व अन्य लोगों द्वारा सड़क की जमीन अतिक्रमण करने का मामला भी सामने आया है। नैनीताल प्राधिकरण की ओर से इस संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई है। प्राधिकरण की ओर से अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर स्पष्ट किया गया है कि वे जल्द से जल्द सड़क की भूमि से अतिक्रमण हटाने का काम करें अथवा ध्वस्तीकरण के साथ चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 13 May 2026

मई 12, 2026

कल का मौसम 12 May 2026

मई 11, 2026

Rain Alert 12 May 2026

मई 11, 2026

मई 10, 2026