---Advertisement---

Uttarakhand News: जंगलों में धधकती आग पर काबू पाना चुनौती! जानें क्या है धामी सरकार की तैयारी

Uttarakhand News: पहाड़ों की चोटियों पर बसा राज्य उत्तराखंड इस समय वनाग्नि के रुप में भीषण संकट का सामना कर रहा है। पौड़ी से लेकर गढ़वाल, कुमाऊं व अल्मोड़ा तक के जंगलों में इन दिनों आग धधक रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 7, 2024 6:00 अपराह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: पहाड़ों की चोटियों पर बसा राज्य उत्तराखंड इस समय वनाग्नि के रुप में भीषण संकट का सामना कर रहा है। पौड़ी से लेकर गढ़वाल, कुमाऊं व अल्मोड़ा तक के जंगलों में इन दिनों आग धधक रही है। उत्तराखंड की हरियाली भी जंगलों की धधकती ज्वाला के भेंट चढ़ गई है और पहाड़ों पर राख ही राख नजर आ रहे हैं।

उत्तराखंड में पांव पसार रही इस भीषण संकट पर नियंत्रण पाने के लिए धामी सरकार लगातार प्रयासरत है। सीएम पुष्कर सिंह धामी स्वयं इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं और अधिकारियों से लगातार ग्राउंड जीरो की रिपोर्ट ले रहे हैं। हालाकि जंगलों में धधक रही आग पर काबू पाना सरकार के लिए अब भी बड़ी चुनौती है। धामी सरकार इसके लिए भारतीय सेना की मदद भी ले रही है जिससे कि जल्द से जल्द आग पर काबू पाया जा सके।

आग की लपटों पर काबू पाना चुनौती

उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्से पहाड़ी क्षेत्र हैं। इन्हीं पहाड़ों में वन जीवन भी हैं जहां देवदार, चीड़ व चंदन जैसे पेड़ भी पाए जाते हैं। ग्रीष्म सत्र में पहाड़ों पर जंगल सूख जाते हैं जिससे वहां आग लग जाती है। इस वर्ष भी पौड़ी से लेकर टिहरी गढ़वाल, कुमाऊं व अल्मोड़ा तक के जंगलों में भीषण आग लगी है जिसके कारण कई किलोमीटर तक के वन क्षेत्र धूं-धूं कर जल रहे हैं। ऐसे में जंगलों में धधकती इन आग की लपटों पर काबू पाना धामी सरकार के लिए बड़ा चुनौती माना जा रहा है।

क्या है धामी सरकार की तैयारी?

उत्तराखंड की धामी सरकार, सूबे के विभिन्न हिस्सों के जंगलों में लगे आग को लेकर बेहद सख्त नजर आ रही है। सीएम धामी प्रतिदिन आग पर काबू पाने के लिए अधिकारियों की मीटिंग लेकर उन्हें निर्देशित कर रहे हैं।

सीएम धामी की ओर से ये भी स्पष्ट किया गया है कि “वनाग्नि पर नियंत्रण पाने के लिए सरकार हर मोर्चे पर कार्य कर रही है। इसके अलावा सेना की सहायता लेने के साथ अधिकारियों को भी ग्राउंड जीरो पर भेजकर वनाग्नि पर नियंत्रण पाने के निर्देश दिए हैं।” सीएम का कहना है कि “जो भी अराजक तत्व जंगलों में आग लगाकर उन्हें नुकसान पहुंचा रहे हैं उनके खिलाफ सरकार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 12 October 2026

अक्टूबर 11, 2026

Rain Alert 11 October 2026

अक्टूबर 10, 2026

Rain Alert 10 October 2026

अक्टूबर 9, 2026

Rain Alert 9 October 2026

अक्टूबर 8, 2026