---Advertisement---

Uttarakhand News: बैजनाथ धाम से हल्द्वानी-देहरादून के लिए जल्द उड़ेंगे हेलीकॉप्टर! उड़ान को लेकर ये है शासन की तैयारी

Uttarakhand News: उत्तराखंड को देवभूमि का दर्जा दिया जाता है और मान्यता है कि यहां के कण-कण में देवताओं का निवास है। शायद यही वजह है कि पहाड़ों की गोद में बसे इस छोटे से राज्य में सैलानियों के साथ ज्यादा संख्या में भक्ति-भाव में डूबे लोग भी पहुंचते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 8, 2024 1:55 अपराह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: उत्तराखंड को देवभूमि का दर्जा दिया जाता है और मान्यता है कि यहां के कण-कण में देवताओं का निवास है। शायद यही वजह है कि पहाड़ों की गोद में बसे इस छोटे से राज्य में सैलानियों के साथ ज्यादा संख्या में भक्ति-भाव में डूबे लोग भी पहुंचते हैं। हालाकि पहाड़ों के कारण लोगों को धार्मिक स्थलों पर आने-जाने में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उत्तराखंड सरकार परिवहन व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए लगातार प्रयास करती नजर आती है जिससे की देश के विभिन्न हिस्सों से आए पर्यटकों का सफर आसान हो सके। खबर है कि इसी कड़ी में उत्तराखंड शासन की ओर से बागेश्वर जिले के बैजनाथ धाम से हल्द्वानी और देहरादून (Dehradun) के लिए उड़ान सेवा प्रारंभ करने की तैयारी चल रही है।

उत्तराखंड शासन की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार आगामी 10 जनवरी को हेलिकॉप्टर संचालक कंपनी हेरिटेज की तकनीकी टीम बागेश्वर के बैजनाथ धाम पहुंचेगी जिसके बाद उड़ान सेवा के शुरू होने की संभावना है। दावा किया जा रहा है कि बैजनाथ धाम से हल्द्वानी-देहरादून के लिए शुरू होने वाली उड़ान सेवा के साथ पर्यटकों व स्थानिय लोगों को मदद मिल सकेगी व उनका सफर आसान हो सकेगा।

हल्द्वानी-देहरादून के लिए शुरू होगी उड़ान सेवा

उत्तराखंड के बागेश्वर में स्थित बैजनाथ धाम से राजधानी देहरादून व हल्द्वानी के लिए उड़ान सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है। शासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि आगामी 10 जनवरी को हेलिकॉप्टर संचालक हेरिटेज कंपनी की तकनीकी टीम बागेश्वर पहुंचेगी और मौके का जायजा लेगी। दावा किया जा रहा है कि इसके बाद नियमित रुप से बैजनाथ धाम से राजधानी देहरादून व हल्द्वानी के लिए हेलिकॉप्टर उड़ाया जाएगा। बता दें कि हवाई सफर शुरू होने के बाद बैजनाथ धाम से हल्द्वानी का सफर 30 मिनट में तो वहीं देहरादून का सफर 40 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। वहीं इस सफर के दौरान किराए को लेकर दावा है कि इसकी दर प्रति व्यक्ति 3000 से 4000 रुपये के बीच हो सकती है।

उत्तरायणी मेले के दौरान उड़े थे हेलिकॉप्टर

उत्तराखंड में पिछले वर्ष उत्तरायणी मेले के दौरान हेरिटेज कंपनी की ओर से उड़ान सेवा की शुरूआत की गई थी। इसके तहत बागेश्वर से बिलौना तक का सफर 10 मिनट में तय कराया गया था और किराए के रुप में 2500 रुपये प्रति यात्री से लिया गया था। हालाकि ये उड़ान सेवा महज एक सप्ताह तक ही चल पाया था और उसके बाद इसे रोक दिया गया। अब एक बार फिर शासन की सक्रियता के चलते हेरिटेज कंपनी उड़ान सेवा शुरू करने की तैयारी में है जिससे की लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जा सके और उनके सफर को आसान बनाया जा सके।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 12 October 2026

अक्टूबर 11, 2026

Rain Alert 11 October 2026

अक्टूबर 10, 2026

Rain Alert 10 October 2026

अक्टूबर 9, 2026

Rain Alert 9 October 2026

अक्टूबर 8, 2026