---Advertisement---

Uttarakhand News: विधायक के समर्थक की गाड़ी पकड़ना अधिकारी को पड़ा भारी, झापड़ खाने से बाल-बाल बचे; वीडियो वायरल

Uttarakhand News: भारत एक लोकतांत्रिक प्रणाली वाला देश है जहां जनता अपने प्रतिनिधियों को स्वयं चुनती है। देश के विभिन्न हिस्सों से ऐसे जनप्रतिनिधियों की तस्वीर भी आती है जो जनता के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 2, 2023 5:10 अपराह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: भारत एक लोकतांत्रिक प्रणाली वाला देश है जहां जनता अपने प्रतिनिधियों को स्वयं चुनती है। देश के विभिन्न हिस्सों से ऐसे जनप्रतिनिधियों की तस्वीर भी आती है जो जनता के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। वहीं कभी-कभी ऐसे जनप्रतिनिधी भी सामने आ जाते हैं जिनमें सत्ता की हनक के साथ रौब भी देखने को मिल जाता है। ताजा मामला पहाड़ी राज्य उत्तराखंड से सामने आया है जहां लैंसडॉन क्षेत्र से भाजपा विधायक महंत दिलीप रावत एक अधिकारी को थप्पड़ मारने की धमकी देते नजर आ रहे हैं। खबरों की मानें तो भाजपा विधायक अपने समर्थक के गाड़ी की चालान होने से नाराज थे। अब इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है जिसके बाद विधायक की खूब आलोचना हो रही है।

वायरल हुआ वीडियो

उत्तराखंड के लैंसडॉन विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक महंत दिलीप सिंह रावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। वायरल वीडियो में विधायक महंत दिलीप सिंह रावत परिवहन विभाग के एक अधिकारी को धमकाते नजर आ रहे हैं। दरअसल दावा किया जा रहा है कि परिवहन विभाग की ओर से विधायक के एक समर्थक की गाड़ी का चालान कर दिया गया था। विधायक दिलीप सिंह इसको लेकर नाराज हो गए और परिवहन विभाग के अधिकारी को थप्पड़ मारने की धमकी दे दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि मौके पर अन्य अधिकारी मौजूद हैं लेकिन कोई बीच-बचाव करता भी नहीं नजर आ रहा है।

https://twitter.com/tyagiih5/status/1730895769253642605

विधायक दिलीप सिंह का दावा

लैंसडॉन विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक महंत दिलीप सिंह रावत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खूब आलोचना हो रही है। हालाकि अब विधायक इस मामले में अपना सफाई दे रहे हैं और उनका कहना है कि वहां ट्रैफिक चालान के नाम पर वसूली की जा रही थी जिसकी शिकायत मिलने पर वो मौके पर पहुंचे थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 14, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Kidney Health

अक्टूबर 14, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026