---Advertisement---

Uttarakhand News: उत्तरकाशी के सुरंग में फंसी ज़िंदगियों के लिया मसीहा बना PMO, किया बड़ा ऐलान

Uttarakhand News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कवायद लगातार जारी है। देश के प्रधानमंत्री से लेकर सूबे के मुख्यमंत्री व आला अधिकारी तक इस मामले को लेकर गंभीर हैं और इनके दिशा निर्देश में राहत-बचाव का कार्य लगातार चल रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 15, 2023 11:48 पूर्वाह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कवायद लगातार जारी है। देश के प्रधानमंत्री से लेकर सूबे के मुख्यमंत्री व आला अधिकारी तक इस मामले को लेकर गंभीर हैं और इनके दिशा निर्देश में राहत-बचाव का कार्य लगातार चल रहा है। इस बीच पीएमओ से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल प्रधानमंत्री दफ्तर की ओर से ये ऐलान किया गया है कि टनल में फँसे लोगो को निकालने के लिए अब भारतीय सेना की मदद ली जाएगी। बता दें कि पीएमओ ने ये ऐलान तब किया जब बीती रात रेसक्यू के दौरान ड्रिलिंग मशीन फेल हो गई थी। खबर है कि आज देर दोपहर तक सेना का मालवाहक हरक्यूलिस सभी जरुरी उपकरणों को लेकर घटना स्थल पर पहुंचेगा और राहत-बचाव कार्य किया जाएगा।

मजदूरों को बचाएगी सेना

उत्तरकाशी के सिलक्यारा में एक निर्माणाधीन टनल का हिस्सा टूटने के कारण 40 मजदूरों की जान संकट में है। बीतते समय के साथ ही मजदूरों को सुरंग में फंसे 72 घंटे से ज्यादा हो गए। हालाकि इस दौरान एनडीआरएफ व स्थानिय प्रशासन लगातार लोगों को बचाने की कोशिश कर रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार अब मजदूरों को बचाने के लिए भारतीय सेना को उतारा गया है। पीएमओ की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई है कि बीती रात रेसक्यू ऑपरेशन के दौरान ड्रिलिंग मशीन के फेल होने के बाद से मजदूरों को निकालने के लिए भारतीय सेना की मदद ली जाएगी। दावा किया जा रहा है कि आज देर दोपहर तक सेना का मालवाहक हरक्यूलिस सभी जरुरी उपकरणों के साथ घटना स्थल पर पहुंचेगा। पीएमओ के इस ऐलान के बाद से कहा जा रहा है कि जल्द ही मजदूरों को सुरंग से निकाल लिया जाएगा।

सीएमओ की क्लोज मॉनिटरिंग जारी

उत्तरकाशी के सिलक्यारा में सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए सीएमओ की क्लोज मॉनिटरिंग जारी है। इस संबंध में मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार अपडेट लेते हुए जरुरी निर्देश दिए जा रहे हैं। बीते दिन भी जानकारी दी गई थी कि सुरंग में फंसे लोगों को बचाने के लिए सीएम धामी लगातार अधिकारियों व राहत-बचाव कर्मियों के संपर्क में हैं और उन्हें आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। सीएमओ की ओर से ये भी दावा किया गया है कि जल्द ही सुरंग में फंसे मजदूरों को निकाल लिया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

Rain Alert 22 October 2026

अक्टूबर 21, 2026

Rain Alert 21 October 2026

अक्टूबर 20, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 18 October 2026

अक्टूबर 17, 2026