---Advertisement---

Uttarakhand News: तो क्या इतने घंटों के बाद सुरंग से बाहर आ जाएंगे 41 मजदूर? उत्तरकाशी से मिले शुभ संकेत

Uttarakhand News: उत्तरकाशी के सिलक्यारा में सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन का काम लगातार जारी है। खबरों की मानें तो अमेरिकन ऑगर मशीन के साथ रेस्क्यू कार्य को रफ्तार मिली है और मजदूरों के निकलने को लेकर शुभ संकेत मिले हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 22, 2023 11:15 पूर्वाह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: उत्तरकाशी के सिलक्यारा में सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन का काम लगातार जारी है। खबरों की मानें तो अमेरिकन ऑगर मशीन के साथ रेस्क्यू कार्य को रफ्तार मिली है और मजदूरों के निकलने को लेकर शुभ संकेत मिले हैं। राहत-बचाव कार्य में जुटे एजेंसियों का दावा है कि जिस रफ्तार के साथ रेस्क्यू का काम चल रहा है, इसमें यदि कोई अड़चन नहीं आई तो अगले 38 से 40 घंटे के अंदर सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर निकाल लिया जाएगा।

इस मशीन के साथ जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

उत्तरकाशी के सिलक्यारा में सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन का काम लगातार जारी है। इसके लिए पहले अमेरिकन ऑगर मशीन द्वारा ड्रिल कर 900 MM के 22 मीटर पाइप अंदर पुश किए गए थे। हालाकि इसके बाद से कुछ बाधा आ गई थी। खबर है कि अब उन्हीं पाइपो में 800 MM के पाइप पुश किए गए हैं। दावा किया जा रहा है कि अगर कोई अड़चन नहीं आई तो 38 से 40 घंटों के अंदर सुरंग में फंसे सभी मजदूरों को बाहर निकाल लिया जाएगा।

रेस्क्यू ऑपरेशन का अपडेट ले रहे पीएम मोदी

उत्तरकाशी के सिलक्यारा में टनल में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए राहत-बचाव का कार्य लगातार जारी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ पीएम मोदी भी रहात-बचाव से जुड़े सभी अपडेट ले रहे हैं। खबर है कि आज फिर पीएम मोदी ने उत्तराखंड के सीएम से फोन पर बात की है और राहत-बचाव से जुड़े अपडेट लिए हैं। सीएम धामी ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से दी। उन्होंने लिखा कि “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फोन पर बात कर सिलक्यारा, उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमिकों के लिए भोजन, दवाइयां, अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं उन्हें सकुशल बाहर निकालने हेतु चल रहे बचाव कार्यों की जानकारी ली।”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एनडीआरएफ, आईटीबीपी, बीआरओ, अन्तर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ और भारत सरकार की अन्य तकनीकी एजेंसियों की मदद ली जा रही है। वहीं प्रदेश स्तर की टीमें भी इस ऑपरेशन के लिए जुटी हैं और रेस्क्यू का काम तेजी से कर रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 13 May 2026

मई 12, 2026

कल का मौसम 12 May 2026

मई 11, 2026

Rain Alert 12 May 2026

मई 11, 2026

मई 10, 2026